Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • ‘मैं ससुराल में छोटे कपड़े कैसे पहनुंंगी, वो मुझसे बर्तन धुलवाएंगे’, दुल्हन की विदाई का VIDEO देख लोट-पोट हो जाएंगे

‘मैं ससुराल में छोटे कपड़े कैसे पहनुंंगी, वो मुझसे बर्तन धुलवाएंगे’, दुल्हन की विदाई का VIDEO देख लोट-पोट हो जाएंगे

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की विदाई का वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमे शादी के बाद विदा होने के लिए गाड़ी में बैठी लड़की रोते हुए अपनी मां से चौंकाने वाली बातें कहती है।

Dulha Dulhan Viral Video
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2024 15:34:10 IST

नई दिल्लीः शादी और दुल्हन की विदाई ये सदियों से चली आ रही प्रथा है। शादी जीवन का सबसे अनमोल पल होता है, जिसमे दुल्हन के लिए विदाई सबसे भावुक समय होता है। विदाई के दौरान दुल्हन के घर वालों का रोते-रोते बुरा हाल हो जाता हैं। अब तो बहुत कम ही दुल्हने विदाई में रोती दिखती हैं। वहीं दुल्हन के घर वाले भी उतना भावुक नहीं होते हैं, जितना पहले हुआ करते थे। आजकल की दुल्हनें विदाई में हसीं मज़ाक करते नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की विदाई का वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमे शादी के बाद विदा होने के लिए गाड़ी में बैठी लड़की रोते हुए अपनी मां से चौंकाने वाली बातें कहती है।

वो मुझसे बर्तन धुलवाएंगे…

गाड़ी में बैठी लड़की अपनी मां से कहती है कि मम्मी मुझे नहीं जाना,ये मुझसे बर्तन धुलवाएंगे, कपड़े धुलवाएंगे। आखिर में दुल्हन ने जो बात कही है वो सुनकर दूल्हे के भी होश उड़ गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन की विदाई हो रही है। दुल्हन अपनी विदाई के समय विचित्र ड्रामा करती दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा चौकानें वाली बात यह है कि जब वो विचित्र ड्रामा कर रही थी तो दूल्हा भी उसके पास ही बैठा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikita Singhla (@nikita__official08)

दुल्हन अपनी मां से बात करते हुए कहती है ‘मम्मी मैं नहीं जाऊंगी,ये मुझसे बर्तन धुलवाएंगे, कपड़े धुलवाएंगे’ इसके अलावा दुल्हन यह भी कहती है कि वह ससुराल में छोटे कपड़े कैसे पहनूंगी। साथ ही दुल्हन अपनी मां से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डायलॉग्स भी बोलती है। यह सब देखकर दूल्हा कंफ्यूजन की स्थिति में नजर आता है।

मजे के लिए बनाया गया वीडियो

इस वीडियो को nikita__official08 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अपनी दुल्हन के विचित्र ड्रामे को देखकर दूल्हे को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करे। आप वीडियो में आसानी से दूल्हे का रिएक्शन देख सकते हैं। वायरल वीडियो को मजाकिया अंदाज में बनाया गया है लेकिन दुल्हन ने जो बातें कही हैं वो सुन कर लोग लोट-पोट हो रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- 8 साल के नागा साधु के सामने झुक जाते हैं बड़े बड़ों के सिर, 3 साल की उम्र में ही छोड़ दी थी मोह माया

सारे लोग जल जाएंगे! साल 2025 में पड़ेगी दुनिया की सबसे ‘घातक गर्मी’, विश्व मौसम संगठन ने की भविष्यवाणी

Tags