Inkhabar

Whatsapp Video देख पति ने पत्नी की करवाई डिलीवरी, मचा बवाल

मनोहरन और उनकी पत्नी सुकन्या 'होम बर्थ एक्सपीरियंस' नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा हैं। यह ग्रुप ऐसे सदस्यों से भरा हुआ है, जिन्होंने घर पर बच्चे को जन्म देने के टिप्स पोस्ट किए हैं। दंपति ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद ली।

Baby delivered with WhatsApp instructions
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2024 19:26:02 IST

चेन्नई : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक दंपत्ति द्वारा घर पर ही बच्चे की डिलीवरी करवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को इस मामले की जांच करनी पड़ी। आरोप है कि दंपत्ति ने डॉक्टर से सलाह लिए बिना ही घर पर ही बच्चे की डिलीवरी करवा ली। इस दौरान दोनों 1,000 से ज़्यादा लोगों के एक वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़े रहे। दंपत्ति वही करते रहे जो इन लोगों ने उन्हें करने को कहा। सोशल मीडिया पर इस घटना की खूब चर्चा हो रही है और दंपत्ति के इस फ़ैसले पर कड़ी नाराज़गी जताई जा रही है।

बच्चे को जन्म देने के टिप्स

रिपोर्ट के अनुसार, 36 वर्षीय मनोहरन और उनकी 32 वर्षीय पत्नी सुकन्या ‘होम बर्थ एक्सपीरियंस’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा हैं। यह ग्रुप ऐसे सदस्यों से भरा हुआ है, जिन्होंने घर पर बच्चे को जन्म देने के टिप्स पोस्ट किए हैं। दंपति ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद ली। उनकी पहले से ही 8 साल और 4 साल की 2 बेटियाँ हैं। जब सुकन्या अपने तीसरे बच्चे के साथ गर्भवती हुई, तो उसने मेडिकल टेस्ट नहीं कराने का फैसला किया। हैरानी की बात यह है कि पूरी गर्भावस्था के दौरान कोई भी टेस्ट नहीं कराया गया।

पति ने संभाला डिलीवरी का काम

17 नवंबर को सुकन्या को प्रसव पीड़ा हुई। ऐसे में दंपत्ति ने अस्पताल जाने के बजाय वॉट्सऐप ग्रुप का सहारा लिया। कहा जा रहा है कि मनोहरन ने खुद ही डिलीवरी का काम संभाला। बच्ची का जन्म हुआ और इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा भी होने लगी। इसके बाद पब्लिक हेल्थ ऑफिसर ने दंपत्ति के खिलाफ कुंद्राथुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि मनोहरन ने जो किया है, उसमें निर्धारित मेडिकल सेफ्टी नियमों का उल्लंघन हुआ है। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मनोहरन से पूछताछ की। जांच के दौरान उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप के बारे में पता चला। इस मामले की जांच जारी है, जिसके आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें :-

कंडोम का चला है फैशन, स्विगी इंस्टामार्ट से किया ऑर्डर, हाथ में लेते ही हुआ कुछ ऐसा… शर्म से झुकी नजरें

दुनिया का सबसे महंगा केला बिका 52 करोड़ में….., जाने क्या खासियत है इसमें

भंडारा करने के लिए हासिल की डिग्री ! देखें ये लड़कों का वीडियो