Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • मैं जिंदा हूं! दफनाने से पहले ताबूत से आई महिला की चीख, खुलते ही सब रह गए हैरान

मैं जिंदा हूं! दफनाने से पहले ताबूत से आई महिला की चीख, खुलते ही सब रह गए हैरान

नई दिल्ली: फिल्मों में आपने अक्सर लोगों को मरने के बाद वापस जिंदा होते हुए देखा होगा। परंतु ऐसा अगर असल जिंदगी में भी हो जाएं तो ये नजारा वाकई हैरान कर देने वाला होगा। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया दक्षिण अमेरिका के पेरू से सामने आया है जहां पर एक महिला को दफनाने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: September 11, 2024 12:56:42 IST

नई दिल्ली: फिल्मों में आपने अक्सर लोगों को मरने के बाद वापस जिंदा होते हुए देखा होगा। परंतु ऐसा अगर असल जिंदगी में भी हो जाएं तो ये नजारा वाकई हैरान कर देने वाला होगा। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया दक्षिण अमेरिका के पेरू से सामने आया है जहां पर एक महिला को दफनाने की तैयारी चल रही थी कि इतने में ही कुछ ऐसा होता हो जिसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। महिला की आवाज बंद ताबूत से आने लगती है। वह अपने जिंदा होने की बात कहती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

मृत महिला हो गई जिंदा

जानकारी के मुताबिक पेरू में रहने वाली महिला की पहचान रोजा इसाबेल के रूप में हुई है। लोग इसाबेल के एक सड़क हादसे में जान गंवाने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। परंतु तभी एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिसको देखने के बाद वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया। जो महिला कुछ समय पहले मर गई थी, ताबूत को खटखटाक वह एकदम से बाहर आ गई। जो लोग इस दौरान सकी मौत पर खूब आंसू बहा रहे थे और दुखी थे, ये नजारा देखकर हैरान रह गए। वहां मौजूद किसी भी शख्स ने इस तरह के चमत्कार की उम्मीद नहीं की थी।

कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत

रोजा इसाबेल एक भीषण कार एक्सीडेंट का शिकार होल गई थीं। रोजा इसाबेल के साथ परिवार के कुछ और सदस्य भी थे। तीन की हालत इस हादसे में काफी नाजुक है। , जबकि डॉक्टरों ने रोजा इसाबेल और उनके साथ एक अन्य शख्स को मृत घोषित कर दिया था। उन्हें दफनाने की तैयारी 26 अप्रैल को चल रही थी, तभी कुछ ऐसा घटा जिस पर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। घरवाले इसाबेल की मौत पर अंतिम संस्कार के दौरान फूट-फूटकर रोए जा रहे थे। तभी सभी लोगों को अचानक से ताबूत के खटखटाने की आवाज सुनाई दी। ताबूत खोलकर कब्रिस्तान के केयरटेकर ने जब देखा तो दंग रह गया। उसके अंदर रोजा इसाबेल जिंदा थी। रोजा इसाबेल को इसके बाद फौरन अस्पताल ले जाया गया। वहां रोजा इसाबेल को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। इस घटना के बाद घरवालों का मानना है कि शायद रोजा इसाबेल कोमा में होगी। उसे डॉक्टरों ने मरा घोषित कर दिया।

Also Read…

राहुल के देश विरोधी बयानों पर ऐसे दहाड़े शाह, कांप उठेगा गांधी परिवार!

खालिस्तानी आतंकी पन्नू कर रहा राहुल का गुणगान, सिखो के बयान पर बोला ‘हमारी मांग जायज साबित हुई’