Inkhabar

khabar Jara Hat kar: महिला ने बताई आपबीती, पति के अफेयर ने बचाई शादी

नई दिल्ली। दुनिया में लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए क्या कुछ नहीं करते? लेकिन अगर एक बार रिश्ते में दरार आ जाए तो उसे बचाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अपने साथी का धोखा देना, एक्ट्रा मेरेटियल अफेयर पति या पत्नी किसी की भी जिंदगी में एक हादसे से […]

khabar Jara Hat kar
inkhbar News
  • Last Updated: January 12, 2024 20:38:19 IST

नई दिल्ली। दुनिया में लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए क्या कुछ नहीं करते? लेकिन अगर एक बार रिश्ते में दरार आ जाए तो उसे बचाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अपने साथी का धोखा देना, एक्ट्रा मेरेटियल अफेयर पति या पत्नी किसी की भी जिंदगी में एक हादसे से कम नहीं है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका ये दावा है कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध ने न केवल उसे एक बेहतर इंसान बनाया, बल्कि उनके वैवाहिक जीवन को भी टूटने (khabar Jara Hat kar) से बचा लिया।

अक्सर हम फिल्मों में देखते हैं कि एक पत्नी अपने हुए पति को सुधारने के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। वह उसके वापस सुधरने का इंतजार करती है। इन कहानियों में पति वाकई अपने घर वापस लौट आते हैं और सब सही हो जाता है। लेकिन क्या रियल जिंदगी में ये संभव है? जी हां, विशेषज्ञ भी मानते हैं कि पति-पत्नी के संबंध बेहतर बनाने के लिए, दोनों के बीच आपसी बातचीत और क्वालिटी टाइम बिताना कामगार साबित होते हैं।

बातचीत करने से सुलझ गए रिश्ते (khabar Jara Hat kar)

दरअसल, इस महिला ने कहा कि उसने महसूस किया कि वास्तव में वह गलत थी। उसके पति के धोखे ने उसे हैरान करने के बावजूद काफी मजबूत भी बनाया। इस महिला ने अपने कहानी स्कैरीमॉमीडॉटकॉम पर बताई है। महिला का यह भी कहना है कि वह धोखे को माफ नहीं करती है। लेकिन उसकी जिंदगी में यह धोखा ही किसी छिपे हुए वरदान की तरह आया था। महिला ने कहा कि वह अपने पति के अफेयर के बारे में जानकर, उसे तलाक देने वाली थी। इसके लिए वो वकील तक के पास पहुंच गई थी। उसने अपने पति को ताने मारना शुरू कर दिया था और हर वक्त उसे नफरत से देखती थी।

हालांकि, जब दोनों पति-पत्नी ने एक साथ बातचीत की तो उनके रिश्ते की नई शुरूआत हुई। दोनों ने एक-दूसरे लिए काम किया। आपस में अच्छे से बातचीत की और ये फैसला किया कि दोनों मिलकर एक दूसरे का रिश्ता बचाने के लिए काम करेंगे। महिला ने अपनी आपबीती में लिखा कि तलाक के आवदेन ने दोनों को झंकझोर कर रख दिया था। मगर आज उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है और वो दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।