Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Khabre Zara Hat Ke: वरमाला पहनाते ही मोय-मोय चिल्लाने लगे दूल्हे के दोस्त

Khabre Zara Hat Ke: वरमाला पहनाते ही मोय-मोय चिल्लाने लगे दूल्हे के दोस्त

नई दिल्लीः मोय-मोय वाला मीम इन दिनों लोगों की(Khabre Zara Hat Ke) जुबान पर खूब चढ़ा हुआ है। जिसको देखो वही बिना बात के ही मोय-मोय करता हुआ नजर आ रहा है। इसी मीम से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि ये वीडियो एक शादी का है, […]

Khabre Zara Hat Ke
inkhbar News
  • Last Updated: January 4, 2024 15:41:48 IST

नई दिल्लीः मोय-मोय वाला मीम इन दिनों लोगों की(Khabre Zara Hat Ke) जुबान पर खूब चढ़ा हुआ है। जिसको देखो वही बिना बात के ही मोय-मोय करता हुआ नजर आ रहा है। इसी मीम से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि ये वीडियो एक शादी का है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही दुल्हन के गले में दूल्हा वरमाला डालता है, वैसे ही उसके दोस्त मोय-मोय चिल्लाने लगते हैं। फिर ये सुन के शादी में मौजूद सारे लोग जोर- जोर से हंसने लगते हैं और दुल्हन ये सुनते ही ऐसा लुक देती है कि उसे देख हर कोई समझ जाएगा कि इसके बाद दूल्हे का क्या होने वाला है।

दूल्हे की शामत आने वाली है

बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो को(Khabre Zara Hat Ke) एक्स पर @DalviNameet नाम के एक यूजर ने 1 जनवरी को पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- दुल्हन के लुक ने सबकुछ कह दिया। अब दूल्हा कभी अपने दोस्तों से मिल नहीं पाएगा। जानकारी दे दें कि इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यूजर ने कमेंट कर कहा ये-

वहीं एक यूजर ने लिखा कि दुल्हन के एक्प्रेशन ने सबकुछ कह दिया….. दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि शादी के बाद दूल्हे की शामत आएगी। एक और यूजर ने लिखा कि आखिरी बार दूल्हा इतना मुस्कुरा रहा है….।

यह भी पढ़े: