Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • छोले भटूरे खाकर घटाएं अपना वजन! Delhi के इस रेस्टोरेंट ने दी ये अजीब सलाह

छोले भटूरे खाकर घटाएं अपना वजन! Delhi के इस रेस्टोरेंट ने दी ये अजीब सलाह

Viral News: यूं तो स्ट्रीट फूड हर किसी इंसान को पसंद है लेकिन इसमें भी छोले भटूरे ऐसी डिश है जिसे बच्चे और बड़े हर किसी उम्र का शख्स बड़े चाव के साथ खाना पसंद करता है। वहीं, छोले भटूरे अगर दिल्ली के हों तो फिर क्या ही कहना। ऐसा कोई इंसान नहीं, जो दिल्ली […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 27, 2024 12:16:52 IST

Viral News: यूं तो स्ट्रीट फूड हर किसी इंसान को पसंद है लेकिन इसमें भी छोले भटूरे ऐसी डिश है जिसे बच्चे और बड़े हर किसी उम्र का शख्स बड़े चाव के साथ खाना पसंद करता है। वहीं, छोले भटूरे अगर दिल्ली के हों तो फिर क्या ही कहना। ऐसा कोई इंसान नहीं, जो दिल्ली के छोले भटूरे को इंकार सके। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि आप छोले भठूरों को रोजाना खाना पसंद नहीं करेंगे। क्योंकि, इसको रोज खाने से मेटाबॉलिज्म तो खराब होगा होता ही है और साथ ही आपका वजन भी बढ़ सकता है। लेकिन दिल्ली के एक रेस्टोरेंट ने अपने छोले भटूरे की बिक्री बढ़ाने के लिए ऐसी अजीब तरीका अपनाया, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि झूठ ऐसा बोलो कि सच को भी शरम आ जाए।

दिल्ली के इस रेस्टोरेंट ने किया ये दावा

कहा जाता है कि अगर आपने दिल्ली के छोले भटूरों का सेवन नहीं किया, तो फिर आप बहुत अपने जीवन में नहीं किया हैं। लेकिन दिल्ली के एक रेस्टोरेंट ने अपने छोले भटूरे को लेकर एक अजीब सा दावा किया कि वो लोग उस पर कतई यकीन नहीं कर सकते। यहां के ‘गोपाल जी’ नाम के एक रेस्टोरेंट ने दावा किया है कि उसके छोले भटूरे को खाकर लोग अपना वजन कम कर सकते हैं। यही नहीं, रेस्टोरेंट यह भी दावा कर रहा है कि इसे खाकर आप एक स्वस्थय जिंदगी भी जी सकते हैं।

आदित्य वोराह नाम के एक एक्स यूजर ने जब रेस्टोरेंट और उसके बोर्ड की तस्वीरें साझा कीं, तो लोग हैरान रह गए। आदित्य ने लिखा है कि इसकी उम्मीद दिल्ली में ही कर सकते हैं। रेस्टोरेंट के बोर्ड पर हिंदी में लिखा है कि छोले भटूरे खाओ, वजन घटाओ और बीमारी भगाओ।

ये भी पढ़ें: दुल्हन को नहीं हो पा रहा था कंट्रोल, करने लगी ऐसा काम, देखकर हो जाएँगे आप हैरान…

ये भी पढ़ें: दुल्हे को दुल्हन ने सरेआम मारा चाटा, आखिर क्यों हुई पिटाई, पढ़ें यहां…..