Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • SEX के चक्कर में नर व्हेल ने की सारी हदें पार, पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

SEX के चक्कर में नर व्हेल ने की सारी हदें पार, पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

प्रकृति के अद्भुत जीवों में से एक नर हंपबैक व्हेल ने इतिहास रचते हुए मादा साथी की तलाश में 9 वर्षों में तीन महासागरों का सफर तय किया।

Male humpback whale
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2024 20:13:44 IST

नई दिल्ली : प्रकृति के अद्भुत जीवों में से एक नर हंपबैक व्हेल ने इतिहास रचते हुए मादा साथी की तलाश में 9 वर्षों में तीन महासागरों का सफर तय किया। इस अविश्वसनीय यात्रा में उसने प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और फिर हिंद महासागर तक की दूरी तय की। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह अब तक व्हेल द्वारा की गई सबसे लंबी और अद्वितीय यात्रा है, जिसकी लंबाई लगभग 13,046 किमी रही।

शुरुआत की यात्रा

वैज्ञानिकों ने इस नर व्हेल को पहली बार 10 जुलाई 2013 को उत्तरी कोलंबिया के प्रशांत महासागर में स्थित त्रिबुगा खाड़ी में देखा था। इसके बाद यह 13 अगस्त 2017 को प्रशांत महासागर में और फिर 22 अगस्त 2022 को हिंद महासागर के जंजीबार चैनल में देखा गया।

9 वर्षों में तीन महासागरों की यात्रा

इस यात्रा पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक टेड चीसमैन ने कहा कि यह सफर बेहद अद्वितीय और असाधारण था। यह अब तक की सबसे लंबी यात्रा है जो किसी हंपबैक व्हेल ने की है। इसका मुख्य उद्देश्य मादा साथी की खोज करना था।

साथी की तलाश और लंबी यात्रा की वजह

नर व्हेल ने अटलांटिक महासागर में कई मादा व्हेल को आकर्षित करने की कोशिश की, लेकिन असफलता मिलने के बाद उसने दिशा बदलकर हिंद महासागर का रुख किया। अपनी इस यात्रा के दौरान यह व्हेल दक्षिणी महासागर तक भी पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार, हंपबैक व्हेल की लंबी दूरी तय करने की प्रवृत्ति प्रजनन के मौसम से जुड़ी होती है। आमतौर पर ये हर साल उत्तर से दक्षिण की ओर लगभग 8,000 किमी की दूरी तय करती हैं, लेकिन इस व्हेल ने इस सामान्य पैटर्न को भी पीछे छोड़ दिया।

पूर्व का रिकॉर्ड और वैज्ञानिक अध्ययन

इससे पहले 1999 से 2001 के बीच एक मादा हंपबैक व्हेल ने ब्राजील से मैडागास्कर तक 9,800 किमी की यात्रा कर रिकॉर्ड बनाया था। उसका उद्देश्य भी साथी की तलाश करना था। व्हेल मछलियों की यह लंबी यात्राएं समुद्री पारिस्थितिकी और उनके प्रजनन व्यवहार को समझने में वैज्ञानिकों की मदद करती हैं. यह यात्रा न केवल उनकी अविश्वसनीय सहनशक्ति को दर्शाती है, बल्कि समुद्र के विशाल पारिस्थितिक का हिस्सा होने का एक प्रमाण भी देता है.

Read Also : नाबालिग लड़की की ये हरकत देखकर पुलिस रह गई हैरान, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर…