Inkhabar

आदमी ने खरीदा उबला अंडा, फिर जो हुआ उसे देखकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। आज कल के समय में कोई सामान बिल्कुल शुद्ध मिलना आसान नहीं है, हर चीज़ में मिलावट देखी जा रही है। इस मिलावट के दौर में अच्छी और हेल्दी चीजें भी जहर के समान हो गई हैं। बता दें कि अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। यही नहीं कई बीमारियों […]

Man bought boiled egg
inkhbar News
  • Last Updated: March 27, 2024 16:13:38 IST

नई दिल्ली। आज कल के समय में कोई सामान बिल्कुल शुद्ध मिलना आसान नहीं है, हर चीज़ में मिलावट देखी जा रही है। इस मिलावट के दौर में अच्छी और हेल्दी चीजें भी जहर के समान हो गई हैं। बता दें कि अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। यही नहीं कई बीमारियों के दौरान भी लोगों को अंडे के सेवन की सलाह दी जाती है। लेकिन आज के समय में कुछ लोग चंद पैसों के लालच में आकर नकली अंडे का कारोबार भी शुरू कर चुके हैं।

अंडे से गायब मिली जर्दी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने इस नकली अंडे का वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स ने अपने लिए एक बॉयल्ड अंडे का ऑर्डर दिया था। जिसके बाद दुकानदार ने एक उबला अंडा लिया और उसे छील कर शख्स को दे दिया। ये अंडा छीलते हुए तो नॉर्मल दिख रहा था, लेकिन इसे काटते ही इसकी सच्चाई सामने आ गई। अंडे को जैसे ही बीच से काटा गया, तो अंडे के बीच मौजूद रहने वाली जर्दी गायब थी। इस नकली अंडे को बनाने वाली फैक्ट्री ने इसमें नकली जर्दी नहीं डाली थी, जिसकी वजह से इसका खुलासा हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meraj Ansari (@merajansari5938)

वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यही नहीं वीडियो देखकर लोगों ने काफी कमेंट भी किए हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने कहा, ये तो नकली अंडा है। वहीं कई लोगों ने इसे मुर्गे का अंडा बताते हुए मजे लिए। एक यूजर ने लिखा, मुर्गी अंडे में जर्दी डालना भूल गई। इसके अलावा कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद अपनी चिंता भी जताई है।