नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी चीजे वायरल हो जाती है कि, जिससे लोगों का अच्छा खासा मनोरंजन होता है। कई बार लोगों की पर्सनल चीजें भी इंटरनेट पर लीक हो जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक मौलवी साहब ने अनजाने में गलती करदी, जिससे सबको उनकी बुरी आदत का पता चल गया। मस्जिद से अजान करने के बाद वे लाउडस्पीकर का माइक ऑफ करना भूल गए। इसके बाद लाउडस्पीकर से जो आवाज आई वह सुनकर लोगों की हंसी नहीं रुकी।
बिना माइक बंद किये चले गए सोने
दरअसल, अजान के बाद मौलवी साहब माइक बंद करना भूल जाते हैं और सोने चले जाते हैं। इसके बाद माइक से जोर जोर से खर्राटे लेने की आवाज आती है। आसपास के इलाके में सभी लोगों को मौलवी साहब के खर्राटे लेने के बारे में पता चल जाता है। मौलवी साहब के खर्राटों की आवाज सुनकर लोगों की हंसी नहीं रुकती। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो।
लोगों ने लिए मजे
इस मजेदार वीडियो को एक्स पर @Arnold Shalwar Nikkar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। ये वीडियो किस जगह का है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस वीडियो को 82 हजार से ज्यादा लोग चुके हैं। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- मौलवी साहब जैसी नींद तो किस्मत वालों को मिलती है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया है मौलवी साहब के खर्राटे तो जबरदस्त हैं। कुल मिलाकर लोग इस वीडियो को खूब इंजॉय कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः- ये है भारत का शापित गांव, गेट पर ताला मार गायब हो जाते हैं लोग, नहीं जलता इस दिन किसी भी घर में चूल्हा