Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी तो धोपतुंगी ना उसको, ऐसा ही कुछ हुआ कॉलेज के कैम्पस में…

मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी तो धोपतुंगी ना उसको, ऐसा ही कुछ हुआ कॉलेज के कैम्पस में…

नई दिल्ली : अक्सर लोग अपनी बेतुकी सी बातों पर दुसरो से लड़ने झगड़ने लगते हैं। इस तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें दो लड़कियां आपस में भिड़ गई। बात यहां तक बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे […]

Girls fight for boyfriends-INKHABAR
inkhbar News
  • Last Updated: November 11, 2024 20:58:18 IST

नई दिल्ली : अक्सर लोग अपनी बेतुकी सी बातों पर दुसरो से लड़ने झगड़ने लगते हैं। इस तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें दो लड़कियां आपस में भिड़ गई। बात यहां तक बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ने लगी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो दो लड़कियों के बीच उनके ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बहस के बाद झगड़े की है.

लड़ाई का कारण क्या था

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों को एक ही लड़के से प्यार हो गया था. अपने प्यार को पाने की चाहत में दोनों आपस में ही भिड़ गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि ये दोनों लड़कियां एक कॉलेज कैंपस में आपस में लड़ रही हैं. एक लड़की दूसरी की बाल खींच रही है तो दूसरी उसे लात मारने की कोशिश कर रही है. इस दौरान कुछ लोग वहां आते हैं और दोनों को समझाकर लड़ाई खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन दोनों पर लड़ने का इतना जुनून सवार है कि वो किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं. इस वीडियो को सबसे पहले सोशल मीडिया साइट रेडिट पर शेयर किया गया. वहां से बाद में वीडियो को एक्स पर अपलोड किया गया.

 

कहां का है वीडियो ?

यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कहां का है और यह घटना कब की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब दोनों लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए कथित तौर पर लड़ रही थीं, तब वहां बड़ी संख्या में कॉलेज के लड़के भी मौजूद थे। ये युवक लड़कियों की लड़ाई और बहस के दौरान उनकी बातें सुनकर मुस्कुराते हुए नजर आए। दावा किया जा रहा है कि एक लड़की दूसरी लड़की को युवक से दूर रहने के लिए कह रही थी। हालांकि, INKHABAR खुद इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

यह भी पढ़ें :-

डोनाल्ड ट्रंप ने 007 पर किया कॉल, कहा- बंद करो ये युद्ध