Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Mysterious Places: दुनिया की कुछ रहस्य्मयी भरी जगह जिसे देख वैज्ञानिक भी रह गए दंग

Mysterious Places: दुनिया की कुछ रहस्य्मयी भरी जगह जिसे देख वैज्ञानिक भी रह गए दंग

नई दिल्ली: यह दुनिया तरह-तरह के रहस्यों(Mysterious Places) से भरी पड़ी है। सालों की रिसर्च के बाद कुछ रहस्यों से वैज्ञानिक पर्दा हटा चुके हैं तो अभी भी बहुत सारे ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें आजतक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ अजीबोगरीब घटनाओं और रहस्यमय जगहों के बारे में। अमेरिका […]

Mysterious Places
inkhbar News
  • Last Updated: January 5, 2024 18:20:14 IST

नई दिल्ली: यह दुनिया तरह-तरह के रहस्यों(Mysterious Places) से भरी पड़ी है। सालों की रिसर्च के बाद कुछ रहस्यों से वैज्ञानिक पर्दा हटा चुके हैं तो अभी भी बहुत सारे ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें आजतक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ अजीबोगरीब घटनाओं और रहस्यमय जगहों के बारे में।

अमेरिका का वाटरफॉल

अमेरिका में एक रहस्यमय वाटरफॉल है, जिसको ‘डेविल्स कैटल’ यानी ‘शैतान(Mysterious Places) की कड़ाही’ के नाम से जाना जाता है। बता दें कि कड़ाही की शक्ल में यहां एक छोटा का कुंड है, जो रहस्यमय तरीके से अपने अंदर नदी का आधा पानी समाहित कर लेता है। किसी को भी नहीं पता है कि यह पानी आखिर जाता कहां है? इस सवाल का पता तो वैज्ञानिक भी आजतक नहीं लगा पाए हैं। वहीं पानी के रास्ते को खोजने के लिए कई बार वाटरफॉल के अंदर कुछ चीजें डाली गईं, पर वो कहां गईं, किसी को कोई अंदाजा नहीं है।

हर वक्त कड़कती है बिजली

दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में एक ऐसी झील है, उसके ऊपर हर वक्त बिजली कड़कती रहती है। इसीलिए इस जगह को दुनिया का कुदरती बिजली घर भी कहा जाता है। वैसे इसे ‘बीकन ऑफ मैराकाइबो’ और कैटाटुम्बो लाइटनिंग के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर हर वक्त बिजली कड़कना भी एक रहस्य है।
यहां तक की अभी तक वैज्ञानिक भी इस राज से पर्दा नहीं हटा पाए हैं।

रहस्यमय स्ट्रक्चर

बता दें कि अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के बीचों-बीच 50 किलोमीटर लंबा-चौड़ा एक बेहद ही रहस्यमय स्ट्रक्चर बना हुआ है। इसे ‘अफ्रीका की आंख’ और ‘रिचट स्ट्रक्चर’ कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आंख जैसी यह आकृति इतनी विशाल है कि अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है। अब इस आकृति को क्यों बनाया, किसने बनाया यह आजतक एक रहस्य ही है। वहीं कुछ लोग इसे एलियंस द्वारा बनाई गई आकृति मानते हैं।

यह भी पढ़े: