Inkhabar

सांकेतिक भाषा में गाया राष्ट्रगान, दिल खुश कर देगा वीडियो

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर देशभर में तैयारियां की जा रही हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक माहौल देशभक्ति के रंग में रंगता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस दिन को खास बनाने के लिए अपने-अपने अंदाज में तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे […]

सांकेतिक भाषा में किया राष्ट्रगान (फोटो सोर्स-Video ss)
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2024 20:41:28 IST

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर देशभर में तैयारियां की जा रही हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक माहौल देशभक्ति के रंग में रंगता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस दिन को खास बनाने के लिए अपने-अपने अंदाज में तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा पोस्ट वायरल हुआ है जो अपने आप में खास है। इसे देखकर आप एक पल के लिए रुक ही जाएंगे। यह वीडियो ताज महल होटल का बताया जा रहा है। जहां लोग सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को @Suhelseth ने शेयर किया है, जो एक लेखक-बिजनेसमैन हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह कितना अद्भुत है! वीडियो में लोग सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान गा रहे हैं। यह दिल को छू लेने वाला वीडियो है, ऐसा वीडियो मैंने पहले कभी नहीं देखा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राष्ट्रगान की हर लाइन को एक्टिंग के जरिए निभाया गया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले शेयर किया गया यह वीडियो वाकई आपको नए जोश से भर देता है।

सांकेतिक भाषा क्या है

जो लोग सुन या बोल नहीं सकते, उनके हाथों, चेहरे और शरीर के हाव-भाव के ज़रिए संवाद की भाषा को सांकेतिक भाषा कहते हैं। दूसरी भाषाओं की तरह सांकेतिक भाषा का भी अपना व्याकरण और नियम होता है। हालांकि इस भाषा को लिखा नहीं जाता। विश्व बधिर महासंघ ने अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) मनाने का प्रस्ताव रखा। सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 सितंबर 2018 को सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में घोषित किया। 2018 में पहली बार सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया।

Also Read

Kolkata Rape Murder: दिल्ली से लेकर बंगाल तक, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन, अस्पतालों में डॉक्टर्स की हड़ताल