Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Nostradamus Prediction 2024: जिंदा नास्त्रेदमस ने की 2024 की भविष्यवाणी, भारत को लेकर कही बड़ी बात

Nostradamus Prediction 2024: जिंदा नास्त्रेदमस ने की 2024 की भविष्यवाणी, भारत को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली। नए साल की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर 2024 कैसा रहेगा। जिंदा नास्त्रेदमस के नाम से प्रसिद्ध एथोस सैलोम (Athos Salomé) ने 2024 को लेकर कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां कर दी हैं। दरअसल, फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ‘माइकल दि नास्त्रेदमस’ (Nostradamus Prediction […]

Nostradamus Prediction 2024
inkhbar News
  • Last Updated: January 2, 2024 15:00:22 IST

नई दिल्ली। नए साल की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर 2024 कैसा रहेगा। जिंदा नास्त्रेदमस के नाम से प्रसिद्ध एथोस सैलोम (Athos Salomé) ने 2024 को लेकर कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां कर दी हैं। दरअसल, फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ‘माइकल दि नास्त्रेदमस’ (Nostradamus Prediction 2024) ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जिसमें से ज्यादातर सच साबित हुई। यही कारण है कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया को यकीन है।

तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने की संभावना

ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोम की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई जिसकी वजह से लोग एथोस सैलोम को जिंदा और मॉर्डन नास्त्रेदमस के नाम से जानते हैं। जिंदा नास्त्रेदमस(Nostradamus Prediction 2024) ने मीडिया से बातचीत की है। जिंदा नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी करते हुए साल 2024 के लिए चिंता जताई है। उन्होंने अफ्रीका से लेकर दक्षिण चीन सागर तक हर जगह विनाश और निराशा का पूर्वानुमान लगाया। एथोस सैलोम ने दक्षिण चीन सागर में एक घटना को लेकर डर जताया है। उनका कहना है कि इससे एक बड़ा वैश्विक संकट पैदा होने की संभावना है। जिसमें 2024 की पहली तिमाही के अंदर अमेरिका, चीन और रूस के बीच टकराव हो सकता है। ये संभावना जताई जा रही है कि ताइवान को लेकर तनाव बढ़ सकता है।

रूस-यूक्रेन का युद्ध लेगा भयानक रूप

एथोस सैलोम ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में नाटो या अमेरिका शामिल होते हैं, तो स्थित खराब हो सकती है। सैलोम की भविष्यवाणी के मुताबिक, हितधारकों के बाहरी हस्तक्षेप और संघर्षों के कारण मध्य पूर्व अस्थिर बना हुआ है। अफ्रीका में लीबिया, सूडान और नाइजीरिया जैसे देशों में विवादों और प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंचने के कारण संघर्ष होने का भी खतरा शामिल है। साथ ही जिंदा नास्त्रेदमस ने एशिया के बारे में कहा कि भारत-पाकिस्तान और कोरियाई प्रायद्वीप चिंता बढ़ाने वाले क्षेत्र हैं।

भारत में होगी प्रगति

जिंदा नास्त्रेदमस(Nostradamus Prediction 2024) ने साल 2024 में भारत के प्रगति की भविष्यवाणी की है। उन्होंने 2024 तक प्रगति की उम्मीद के साथ भारत को टाइगर बताया है। सैलोम ने फिलीपींस, वियतनाम और चीन के कुछ इलाकों में तूफान बढ़ने की भी आशंका जताई है।