Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • ओ भाई गर्दा! मोदी के बारे में ये क्या बोल गया पाकिस्तानी मुसलमान, सलामी देने के लिए खड़ा हो गया पूरा भारत, Video

ओ भाई गर्दा! मोदी के बारे में ये क्या बोल गया पाकिस्तानी मुसलमान, सलामी देने के लिए खड़ा हो गया पूरा भारत, Video

मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रलिया को हरा दिया। इसी बीच एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Modi
inkhbar News
  • Last Updated: March 5, 2025 12:58:46 IST

Champions Trophy 2025: मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रलिया को हरा दिया। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 84 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी ने टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। भारत की इस जीत के बाद पूरे स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई। दर्शकों ने खूब जश्न मनाया। इसी बीच एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये मोदी की जीत है

पाकिस्तानी फैन वीडियो में रिपोर्टर से कह रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी बनी ही इंडिया के लिए है। वो आगे कहता है कि हमेशा मेहनत करने वाले ही जीतते हैं। दिल से साफ़ लोग ही जीतते हैं। वहीँ कौम तरक्की करता है, जिसका लीडर भी ठीक हो। ये सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं है। यह मोदी की जीत है। मोदी ने डेढ़ अरब लोगों को बाँध रखा है। पूरी दुनिया इस समय मोदी की दीवानी है। पूरी दुनिया मोदी के साथ व्यापार करना चाहती है। उनके साथ क्रिकेट खेलना चाहती है।

इंडिया वालों ने तमाचा मार दिया

पाकिस्तानी फैन आगे कहता है कि पाकिस्तान का तो चैंपियंस ट्रॉफी में नाम नहीं है। यहाँ कुछ भी नहीं है। हम लोग इंडिया की ख़ुशी में खुश हैं। इस बार कप एशिया में ही रहेगा। गोरे जो अकड़ते हैं कि क्रिकेट हमारी जात है , उनके मुँह पर इंडिया वालों ने तमाचा मार दिया है। अब दुनिया इंडिया से सीख रही है। उनका भजन सीख रहे हैं लोग। उनके गाने हर तरफ चल रहे हैं। क्रिकेट तो अब बहुत छोटी चीज रह गई है। इंडिया अब सुपर पॉवर बनने जा रहा है। अब हमें भी इंडिया को सपोर्ट करना चाहिए।

 

सचिन की पत्नी को हो गई है ये बीमारी, इस वजह से हिमानी के साथ बना रहा था संबंध, मां-बाप ने खोल दिया पूरा चिट्ठा

हिमानी के हत्यारे सचिन के घरवाले मुंह छिपाकर रहने को मजबूर, मां बोली- बेटे ने मेरा कोख गंदा कर दिया