Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • भीषण गर्मी से बचने के लिए पंजाब के लोग ATM में सोने को मजबूर….वीडियो वायरल

भीषण गर्मी से बचने के लिए पंजाब के लोग ATM में सोने को मजबूर….वीडियो वायरल

Viral Video: चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। पंजाब के एक पत्रकार गगनदीप सिंह ने ‘X’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीन लोग पटियाला में भारतीय स्टेट बैंक के AC वाले ATM के अंदर सो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग […]

People sleep in ATM to escape the scorching heat
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2024 19:24:28 IST

Viral Video: चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। पंजाब के एक पत्रकार गगनदीप सिंह ने ‘X’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीन लोग पटियाला में भारतीय स्टेट बैंक के AC वाले ATM के अंदर सो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देख हंस रहे हैं।

लोगों की मजबूरी और ATM का आराम

भीषण गर्मी के कारण लोग बैंक ATM में शरण लेने को मजबूर हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि तीन लोग ATM के फर्श पर आराम से सो रहे हैं। जब एक शख्स ATM से पैसे निकालने आता है और उनसे लेटने की वजह पूछता है, तो उनमें से एक शख्स नींद में ही जवाब देता है। गर्मी से बचने के लिए ATM में सोने को मजबूर हो गए हैं, क्योंकि ATM में एयर कंडीशनर की सुविधा होती है। इससे थोड़ी राहत मिलती है और आराम से सो सकते हैं।

देखे वीडियो

 

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे मजाकिया नजर से देख रहा है तो कोई इस स्थिति पर गंभीरता से विचार कर रहा है। यह वीडियो दिखाता है कि भीषण गर्मी में लोग किस तरह से अपने आराम का इंतजाम कर रहे हैं।

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर टोल बूथ का बुलडोजर से सफाया, वीडियो देख लोग हो गए हंसते-हंसते लोटपोट