Inkhabar

घर में आराम फरमा रहे थे लोग, तभी घुसा मगरमच्छ, मच गई अफरा-तफरी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिला है जिससे आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल वीडियो में एक घर में परिवार आरम कर रहा था कि तभी वहां मगरमच्छ दस्तक दे जाता है। मगरमच्छ के घर में आते ही पूरे परिवार […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 23, 2024 15:13:40 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिला है जिससे आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल वीडियो में एक घर में परिवार आरम कर रहा था कि तभी वहां मगरमच्छ दस्तक दे जाता है। मगरमच्छ के घर में आते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है। ये वीडियो लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित कर रहा है। लोग वीडियो पर कमेंट कर के अपनी-अपनी बात रख रहे हैं।

घर में घुसा मगरमच्छ

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा का बताया जा रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक परिवार घर में आराम फरमा रहा है। उस समय उनके अलावा घर में और कोई नहीं है। इसी बीच एक मगरमच्छ घर में घुस आता है। मगरमच्छ के घर में आते ही सबी लोग घबराते नहीं हैं, बल्कि मगरमच्छस का वीडियो बनाने लगते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ घर में आराम से सोफे पर अलग अंदाज में चढ़ रहा है। वीडियो में आप गौर कर सकते हैं कि मगरमच्छ घर में मौजूद किसी भी शख्स पर हमला भी नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं एक युवक तो मगरमच्छ के ठीक पीछे खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

लोगों ने किया कमेंट

जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक लोखों यूजर्स देख चुके हैं। इतना ही नहीं लोग इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर के अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स गजब रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर के एक यूजर ने लिखा है कि भाई साहब ये अमेरिका के सब लोग बड़े ही बहादुर हैं। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये सब फ्लोरिडा में बिल्कुल सामान्य बात है। एक और यूजर ने लिखा है कि यदि कोई सांप हमारे घर में घुस जाता तो अबतक वह कई लोगों को लाठियों से पीट चुका होता।

Also Read…

UPSC मेंस परीक्षा की तैयारी के दौरान किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जाने यहां