Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Viral Video: इंडोनेशिया में अजगर ने जिंदा औरत को निगला, पेट काटते ही नजर आया महिला का सिर

Viral Video: इंडोनेशिया में अजगर ने जिंदा औरत को निगला, पेट काटते ही नजर आया महिला का सिर

Viral Video: इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव में दिल दहला देने वाली घटना घटी। 45 साल की फरीदा नाम की महिला 6 जून की रात लापता हो गई थी। गांव के मुखिया सुअर्डी रोसी ने बताया कि जब फरीदा रात घर नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। सुबह के समय, उसका […]

Python swallows woman alive in Indonesia
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2024 21:41:00 IST

Viral Video: इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव में दिल दहला देने वाली घटना घटी। 45 साल की फरीदा नाम की महिला 6 जून की रात लापता हो गई थी। गांव के मुखिया सुअर्डी रोसी ने बताया कि जब फरीदा रात घर नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। सुबह के समय, उसका सामान गांव के पास एक घास के मैदान में मिला। वहीं, पास में ही एक अजगर दिखा जिसका पेट फूला हुआ था। ग्रामीणों और महिला के पति को शक हुआ कि अजगर ने फरीदा को निगल लिया है।

अजगर के पेट में महिला 

स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को अजगर का पेट काटने का फैसला किया। जैसे ही उन्होंने पेट काटा, फरीदा का सिर दिखाई देने लगा। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि फरीदा के शरीर पर कपड़े भी सही-सलामत थे। इस घटना से अनुमान लगाया जा रहा है कि अजगर ने फरीदा को जिंदा ही निगल लिया था।

देखे वीडियो

 

दुनिया में सबसे लंबा सांप

जालीदार अजगर दुनिया का सबसे लंबा सांप माना जाता है। यह इंडोनेशिया, फिलीपींस, भारत और बोर्नियो का मूल निवासी है। रेप्टाइल्स मैगजीन के अनुसार, अब तक खोजा गया सबसे लंबा जालीदार अजगर 32 फीट लंबा था और इसका वजन 158 किलो से ज्यादा था। इंडोनेशिया में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले साल एक 26-फुट लंबे अजगर ने एक किसान का गला घोंटकर उसे निगल लिया था। 2018 में एक 54 वर्षीय महिला को 23-फुट लंबे अजगर ने निगल लिया था। एक शख्स को 13 फुट के अजगर ने जिंदा निगल लिया था।

 

 

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की यादों में… उनकी अनदेखी वीडियो से जुड़ी कहानियाँ