Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • मां तुझे सलाम! चलती गाड़ी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, वीडियो देख भावुक हो जाएंगे

मां तुझे सलाम! चलती गाड़ी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, वीडियो देख भावुक हो जाएंगे

नई दिल्लीः आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जो खतरनाक होते हैं। कई ऐसे वीडियो भी होते हैं जिन्हें देख कर यकीन नहीं होता कि यह असली भी है या नहीं। वहीं कुछ वीडियो आपको भावुक कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिसे […]

Car Birth
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2024 08:14:45 IST

नई दिल्लीः आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जो खतरनाक होते हैं। कई ऐसे वीडियो भी होते हैं जिन्हें देख कर यकीन नहीं होता कि यह असली भी है या नहीं। वहीं कुछ वीडियो आपको भावुक कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल,  वीडियो में एक महिला चलती कार में बच्चे को जन्म देती है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला ने चलती कार में बच्चे को जन्म दिया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गर्भवती महिला कार में जा रही है। इस दौरान उसे काफी दर्द होता है। महिला को इतना दर्द होता है कि वह चलती कार में ही बच्चे को जन्म देने को मजबूर हो जाती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह दर्द से कराह रही है। महिला सीट बेल्ट लगाकर काफी धक्का देते हुए चलती कार में बच्चे को जन्म देती है। महिला के साथ उसका पति भी है।

जब महिला बच्चे को जन्म देती है तो पता चलता है कि यह लड़का है। आप वीडियो में सुन सकते हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला अपनी खुशी जाहिर करती है।

यूजर्स ने क्या कहा?

इस वीडियो को एक पूर्व यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि हम इस महिला को सलाम करते हैं, महिला ने हिम्मत नहीं हारी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप चाहे कुछ भी कह लें महिला की जगह कोई नहीं ले सकता। अन्य यूजर ने लिखा कि सोचिए कितना दर्द होता है लेकिन एक पुरुष को यह बात समझ में नहीं आती। कई यूजर्स ने वीडियो पर महिला के लिए प्यार जताया है।

Also Read- IND Vs SA: तिलक वर्मा के तूफानी शतक के सामने अफ्रीकी टीम ने टेके घुटने, तीसरे टी20 में भारत की धांसू जीत

महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं के साथ ऐसा क्या हुआ… लोग बोले- ये सिर्फ दिखावा है!