Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर से नाराज़ हैं शत्रुघ्न, मामा ने किया खुलासा

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर से नाराज़ हैं शत्रुघ्न, मामा ने किया खुलासा

नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर ने पूरे बॉलीवुड में हलचल पैदा कर रखी है। खबरों की माने तो ऐसा माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता उनकी शादी की खबर से कुछ नाराज हैं। सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता के बीच की नाराज़गी की खबरों से उनके मामा ने पर्दा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2024 08:57:44 IST

नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर ने पूरे बॉलीवुड में हलचल पैदा कर रखी है। खबरों की माने तो ऐसा माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता उनकी शादी की खबर से कुछ नाराज हैं। सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता के बीच की नाराज़गी की खबरों से उनके मामा ने पर्दा उठाया है।

सोनाक्षी के मामा ने बताई सच्चाई

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों ने जब से जोर पकड़ा है तब से उनको लेकर कुछ न कुछ अटकलें सुनने को मिल रही हैं। सोनाक्षी की शादी से उनके पिता शत्रुघ्न नाराज़ हैं या नहीं इस बात पर सोनाक्षी सिन्हा के मामा पहलाज का कहना है कि सोनाक्षी पूरे परिवार की लाडली हैं। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न उनसे ज्यादा नाराज़ नहीं रह सकते हैं। सोनाक्षी सिन्हा के मामा ने आगे कहा कि शादी में शामिल न होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

क्या कहा सोनाक्षी के मामा ने

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा है इस बात का खुलासा भी उनके मामा पहलाज ने किया है। सोनाक्षी के मामा ने कहा जैसा कि शत्रुघ्न जी ने आपको बताया है कि बच्चे आज कल अपने मां बाप को सूचित नहीं करते हैं। बच्चे अपने माता पिता से किसी बात की अनुमति नहीं लेते हैं। सोनाक्षी के मामा ने आगे बताया कि सोनाक्षी अपने मनपसंद के लड़के से शादी करने वाली हैं, इस बात में उनको क्यों परेशान होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि शत्रु जी ने खुद चालीस साल पहले अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी। इसके अलावा मैंने भी अपना जीवनसाथी खुद चुना था, और आज के दौर में किसी मां-बाप को बच्चों से ऐसी उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए।

Also Read…

Kangana Ranaut Slapped: कंगना रनौत को मिला रवीना टंडन का समर्थन, कह दी ये बात