लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रहने वाली महिला ने अपने प्यार को पाने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। बता दें महिला ने सोशल मीडिया पर मिले रायबरेली में रहने वाले एक युवक से शादी कर ली। महिला की पहले शादी 2017 में मोहाली के युवक से हुई थी, लेकिन पति से अनबन के चलते उसने अपना रिश्ता तोड़ दिया और रायबरेली जाकर युवक से निकाह कर लिया।
श्रीनगर की अबिरल की शादी 2017 में मोहाली जिले के ढकोली इलाके के पाइन होम्स निवासी विनोद से हुई थी। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद उनके बीच विवाद होने लगे। इसी दौरान अबिरल की फेसबुक पर रायबरेली जिले के डीह निवासी डॉक्टर फैजान से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
पिछले महीने, अबिरल ने अपने पति विनोद को छोड़कर रायबरेली जाने का फैसला किया। वह अपनी कार से 1000 किलोमीटर का सफर तय कर फैजान से मिलने पहुंची। सोमवार को दोनों ने निकाह कर लिया। वहीं इस मामले की जानकारी जब विनोद को हुई, तो वह मंगलवार को रायबरेली के डीह थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि डॉक्टर फैजान ने उसकी पत्नी को सोशल मीडिया के जरिए गुमराह कर उससे शादी कर ली। विनोद का यह भी आरोप है कि अबिरल अपने साथ पांच लाख रुपये के गहने, दो लाख रुपये नकद और एक मोबाइल लेकर भाग गई।
पुलिस ने अबिरल से पूछताछ की, जिसमें उसने साफ कहा कि वह अपने प्रेमी फैजान के साथ ही रहना चाहती है। इसेक साथ ही महिला ने पति के साथ वापस जाने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है और मामले की गहराई से जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें: 35 साल से गैंगस्टर फर्जी पहचान बनाकर कर रहा था होमगार्ड की नौकरी, ऐसे हुआ पर्दाफाश