Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • SOLO DATING: क्या होता है सोलो डेटिंग? जानें जिनके नहीं हैं पार्टनर क्या वो भी कर सकते हैं

SOLO DATING: क्या होता है सोलो डेटिंग? जानें जिनके नहीं हैं पार्टनर क्या वो भी कर सकते हैं

नई दिल्ली: सभी अपने साथी के साथ डेट पर जाते हैं, लेकिन क्या कभी(SOLO DATING) कोई अकेले ही डेट पर जाता है? तो इसका जवाब है हाँ, अकेले डेट पर जाना मास्टरडेटिंग कहलाता है, जो आजकल सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंडिंग है। आपको बता दें कि कई लोग सोलो डेटिंग का आनंद ले रहे हैं […]

SOLO DATING
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2024 19:08:55 IST

नई दिल्ली: सभी अपने साथी के साथ डेट पर जाते हैं, लेकिन क्या कभी(SOLO DATING) कोई अकेले ही डेट पर जाता है? तो इसका जवाब है हाँ, अकेले डेट पर जाना मास्टरडेटिंग कहलाता है, जो आजकल सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंडिंग है। आपको बता दें कि कई लोग सोलो डेटिंग का आनंद ले रहे हैं और अपने अनुभवों को एक दूसरे के साथ शेयर भी कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर मास्टरडेटिंग की तस्वीरें साझा करते हुए लोग एक दूसरे को बता रहे हैं कि वे सोलो डेटिंग का आनंद किस तरह से ले रहें हैं। चलिए जानते हैं क्या है डेटिंग?

खुद को समझने का प्रयास

बता दें कि अकेले में समय बिताना और अपने आप को जानने और समझने के प्रयास को मास्टरडेटिंग(SOLO DATING) कहा जाता है। इस सोलो डेट के समय में, लोग अकेले बाहर जाते हैं, खुद को गिफ्ट्स देते हैं। मास्टरडेटिंग का यह ट्रेंड ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई अन्य देशों में बढ़ रहा है। मास्टरडेटिंग का मतलब यह है कि आप अपनी आवश्यकताएं, इच्छाएं और वे चीजें समझें जो आपको खुशी देती है।

सोलो डेटिंग के फायदे:-

आत्मनिर्भरता का अनुभव:

मास्टरडेटिंग(सोलो डेटिंग) आपको आत्मनिर्भर बनने का अनुभव करने में मदद कर सकती है। सोलो डेटिंग आपको अपनी इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने में मदद करता है।

आत्म-परिचय का विकास:

मास्टरडेटिंग से आप अपने आत्म-परिचय को विकसित करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं और अपने भावनाओं, विचारों और अपने मूड को समझ सकते हैं।


ALSO READ: