Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • दामाद ने हनीमून पर जाने से किया मना, ससुर को आया गुस्सा, फेंक दिया तेजाब

दामाद ने हनीमून पर जाने से किया मना, ससुर को आया गुस्सा, फेंक दिया तेजाब

महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपने दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि जकी ने गुस्से में तेजाब से हमला करने की योजना बना ली। बता दें घटना उस समय हुई जब इबाद लाल चौकी इलाके से अपने घर लौट रहा था।

Son-in-law refused to go on honeymoon, father-in-law got angry, threw acid
inkhbar News
  • Last Updated: December 20, 2024 12:19:21 IST

मुंबई: महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपने दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया। घटना की वजह मक्का मदीना जाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कल्याण के रहने वाले इबाद की शादी एक महीने पहले जकी की बेटी से हुई थी। शादी के बाद इबाद और उसकी पत्नी ने घूमने का प्लान बनाया। इस पर ससुर जकी ने सुझाव दिया कि दोनों उमरा करने के लिए मक्का मदीना जाएं। हालांकि इबाद कश्मीर जाने पर अड़ा रहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी हुई।

दामाद बुरी तरह खयाल

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि जकी ने गुस्से में तेजाब से हमला करने की योजना बना ली। बता दें घटना उस समय हुई जब इबाद लाल चौकी इलाके से अपने घर लौट रहा था। जकी एक रिक्शे से वहां पहुंचा और इबाद पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के गिरते ही इबाद जोर से चिल्लाने लगा और बुरी तरह घायल हो गया। वहीं हमले के बाद जकी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इबाद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  Look Back 2024: एंटरटेनमेंट और कॉन्ट्रोवर्सीज से भरा रहा ये साल, जानें किस-किस के हुए चर्चे