Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • झारखंड में सोरेन की प्रचंड वापसी लेकिन चुनाव हारने के कगार पर पत्नी कल्पना

झारखंड में सोरेन की प्रचंड वापसी लेकिन चुनाव हारने के कगार पर पत्नी कल्पना

कल्पना गांडेय सीट से चुनावी मैदान में हैं।  हालांकि इस बार वह अपनी ही सीट पर अपना जादू नहीं चला पाई। रुझानों में कल्पना 4593 वोटों के साथ पिछड़ती दिख रही हैं। गांडेय सीट पर बीजेपी की मुनिया देवी बढ़त बनाई हुई हैं। कल्पना को अब तक 12350 वोट ही मिले हैं।

Hemant Soren with wife Kalpana
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2024 14:15:47 IST

नई दिल्लीः झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को बढ़त मिल रही है। रिपोर्ट लिखे जाने तक बीजेपी को 24 पर सीट पर बढ़त मिली है, तो वहीं जेएमएम को 30 के आंकड़े के साथ आगे हैं।

सवाल यह उठता है कि भ्रष्टाचार के आरोप और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद भी जेएमएम के चुनावी नतीजों पर प्रभाव पड़ता है। जानकार बताते हें इसके पीछे हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की कड़ी मेहनत है। कल्पना सोरेन काफी कम समय में जनता के बीच अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रही। सभाओं और रैलियों में धाकड़ भाषण से उन्होंने जनता के बीच अपनी छाप छोड़ी।

पिछड़ती दिख रहीं कल्पना

इस बार भी कल्पना गांडेय सीट से चुनावी मैदान में हैं।  हालांकि इस बार वह अपनी ही सीट पर अपना जादू नहीं चला पाई। रुझानों में कल्पना 4593 वोटों के साथ पिछड़ती दिख रही हैं। गांडेय सीट पर बीजेपी की मुनिया देवी बढ़त बनाई हुई हैं। कल्पना को अब तक 12350 वोट ही मिले हैं।

लोकसभा में दिलाई जीत

मार्च 1985 में जन्मी कल्पना के पास इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री है। जनवरी 2024 में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में अपने पति हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद वह राजनीति में आईं। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में एक रैली में उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत की। कल्पना को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का जिम्मा सौंपा गया और उनके नेतृत्व में गठबंधन ने झारखंड की सभी पांच आदिवासी-आरक्षित सीटों पर जीत हासिल की।

पहले लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए जोरदार प्रचार किया और इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलीं। उसके बाद जून में उन्होंने खुद गांडेय सीट से उपचुनाव लड़ा और 26,000 वोटों से जीत हासिल की।

Also Read- महाराष्ट्र में मुंह दिखाने लायक नहीं रही कांग्रेस! प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सीएम सब चुनाव हारे

केदारनाथ सीट पर बीजेपी आगे, वायनाड से प्रियंका मार रही है बाजी