Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • स्पेस स्टेशन में जाते ही सुनीता विलियम्स का धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

स्पेस स्टेशन में जाते ही सुनीता विलियम्स का धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

Sunita Williams: अक्सर आपने सोशल मीडिया पर वीडियो देखे होंगे, जहां लोग डांस करते हुए वायरल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अंतरिक्ष में किसी को डांस करते हुए देखा है? वहां डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अंतरिक्ष में डांस भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स […]

Sunita Williams dance as soon as she entered the space station
inkhbar News
  • Last Updated: June 7, 2024 18:44:23 IST

Sunita Williams: अक्सर आपने सोशल मीडिया पर वीडियो देखे होंगे, जहां लोग डांस करते हुए वायरल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अंतरिक्ष में किसी को डांस करते हुए देखा है? वहां डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अंतरिक्ष में डांस

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में फिर से सफर तय किया है। जब उन्होंने स्पेस स्टेशन पर पहुंचा, तो उन्होंने वहां डांस शुरू किया। लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और इसे खूब शेयर कर रहे हैं। सुनीता विलियम्स ने साल 2007 और 2012 में भी अंतरिक्ष की यात्रा की थी। इस बार उनकी तीसरी यात्रा है। उन्होंने अमेरिका के फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च हुए और 26 घंटे बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे।

 

 

सहयात्री के साथ खास पल

अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचते ही सुनीता विलियम्स ने डांस करके खुशी जताई। डांस करने के बाद उन्होंने बाकी यात्रियों को गले भी लगाया। इस मौके पर उनका स्वागत घंटी बजाकर किया गया।

सोशल मीडिया पर प्रशंसा

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत पसंद किया। नासा के अधिकारिक हैंडल @NASA ने भी इसे शेयर किया है, जिसे 3 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। इसके साथ ही कई लोगों ने इसे टिप्पणी भी की है।

 

 

ये भी पढ़ें : Viral Video: पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल, देख कर हो जाएंगे फिदा

 

Tags