Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • शादी के कुछ ही पलों में विधवा बनी दुल्हन, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

शादी के कुछ ही पलों में विधवा बनी दुल्हन, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

पटना: बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां की एक शादी कुछ ही पलों में मातम में तब्दील हो गई। देखते ही देखते कुछ लम्हें पहले सुहागन बनी दुल्हन विधवा बन गई। अब आप सोच रहे होंगे कि उसके पति के साथ ऐसा क्या हुआ जो शादी के महज़ […]

शादी के कुछ ही पलों में विधवा बनी दुल्हन, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान
inkhbar News
  • Last Updated: May 5, 2023 16:25:42 IST

पटना: बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां की एक शादी कुछ ही पलों में मातम में तब्दील हो गई। देखते ही देखते कुछ लम्हें पहले सुहागन बनी दुल्हन विधवा बन गई। अब आप सोच रहे होंगे कि उसके पति के साथ ऐसा क्या हुआ जो शादी के महज़ कुछ पलों बाद ही दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। तो आइए आपको पूरा मामला तफसील से बताते हैं।

 

➨एकदम से दूल्हा हुआ बेहोश

बताया जा रहा है कि भागलपुर के एक विवाह भवन में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जहां इस शादी में दूल्हे दिलीप प्रकाश की शादी आयुषी से तय की गई थी। दूल्हा सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। शादी की रस्म देर से शुरू हुई थी। इसी के चलते रस्म रिवाज सुबह के 5 बजे तक चलते रहे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दरमियान दूल्हे के सीने में अचानक से तेज दर्द हुआ और वह एकदम से कुर्सी से नीचे गिर पड़ा।

 

➨ शादी के बाद दुल्हन हुई विधवा

दूल्हे की अचानक तबियत बिगड़ने के चलते सभी परिजन उसे आनन फानन में मायागंज अस्पताल लेकर गए, जहां दूल्हे की हालत देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। यह खबर सुनते ही कि दूल्हा मर गया है, उसके परिजनों में कोहराम मच गया। आपको बता दें, दुल्हन के लाल जोड़े में सजी आयुषी ने जैसे ही पति को मृत देखा वह बदहवास होकर गिर पड़ी। आयुषी तेज़ तेज़ चीख कर और दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगी। आयुषी का कहना था कि जब साथ नहीं निभाना था तो जिंदगी में क्यों आए ?

 

➨ हार्ट अटैक से मौत की आशंका

इधर लड़की वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जैसा कि हमने आपको बताया, दिलीप दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। ऐसे एकाएक मौत के बाद शक जाहिर किया जा रहा है कि दिलीप की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। वहीं दुल्हन आयुषी मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया करती है।

 

➨ शादी के घर में पसरा मातम

लड़के वालों का कहना है कि सबकुछ ठीक तरीके से निभाया गया था और शादी के वक़्त दुल्हे की तबियत भी एकदम ठीक थी। लेकिन अचानक से ख़ुशी मातम में बदल गई। जिस मंडप में कुछ देर पहले सभी लोग नाच -गाकर खुशियां मना रहे थे, वहा से अब रोने-बिलखने की आवाज़ें सुनाई देने लगी। जिस दुल्हे के घर की औरतें अपनी नई बहू के आने का इंतजार कर रही थी वहां अब दुल्हे की अर्थी की तैयारी शुरू की गई।

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश