Inkhabar

इस मछली की कीमत है दो करोड़ रुपए, जानिए क्यों है इतनी महंगी?

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे लोग है, जो भोजन के रूप में रोजाना मछली का सेवन करते हैं. आमतौर पर बाजार में मछली 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए किलो तक मिल जाती है. लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी बिकने वाली ऐसी मछली के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत जानकर आप […]

bluefin tuna
inkhbar News
  • Last Updated: April 13, 2023 09:50:02 IST

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे लोग है, जो भोजन के रूप में रोजाना मछली का सेवन करते हैं. आमतौर पर बाजार में मछली 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए किलो तक मिल जाती है. लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी बिकने वाली ऐसी मछली के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत जानकर आप चकित रह जाएंगे।

दो करोड़ से ज्यादा में बिकी ये मछली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्लूफिन टून फिश दुनिया की सबसे महंगी मछली है. जापान में पाई जाने वाली इस मछली का वजन 200 किलो से भी अधिक होता है और यह मछली 40 साल से भी अधिक समय तक जीवित रह सकती है. इस साल की शुरुआती महीने में जापान की राजधानी टोक्यो में 212 किलो वजन वाली टूना मछली की बोली लगी. जिसमें आखिरी बोली 2 लाख 73 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2 करोड़ 23 लाख 42 हजार रुपये में बेची गई।

इस जगह मिलती है ब्लूफिन टूना मछली

व्हेल की तरह बड़ी दिखने वाली ब्लूफिन टूना उत्तर ध्रुवीय समुद्रों और प्रशांत महासागर में पाई जाती है. बड़े आकार में दिखने वाली यह मछली समुद्र के भीतर गहराई में अक्सर तैरती रहती है और बहुत कम ही ऊपर आती है. वहीं दूसरे हिस्सों में पाई जाने वाली ब्लूफिन टूना मछली को ‘येलोफिन टूना’ के नाम से भी जानी जाती है।

क्यों इतनी महंगी बिकती है ब्लूफिन टूना मछली?

दरअसल इस मछली की महंगे होने के एक नहीं बल्कि कई कारण हैं. इस मछली की सबसे खास बात यह है कि इसका स्वाद शानदार माना जाता है और मछली सेवन करने वाले हर शख्स को इसका स्वाद पंसद आ जाता है. इस मछली की महंगे बिकने का दूसरा करण यह भी है कि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. तीसरा कारण ये है कि बहुत कम उपलब्ध होने की वजह से इसकी कीमत आसमान पर ही रहती हैं।

ये भी पढ़ें-

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “