Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Viral Video: लड़की ने रात में रोड पर किया कुछ ऐसा कि लोग हुए दंग, पुलिस बोली…..बस भी करों

Viral Video: लड़की ने रात में रोड पर किया कुछ ऐसा कि लोग हुए दंग, पुलिस बोली…..बस भी करों

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के नोएडा में अफ्रीकी मूल की एक लड़की ने रात के समय बीच सड़क पर हंगामा मचा दिया। उसने सड़क पर खड़े होकर ऐसा हंगामा किया कि वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो विदेशी महिला उनसे उलझ गई। उसने […]

Viral Video: लड़की ने रात में रोड पर किया कुछ ऐसा कि लोग हुए दंग, पुलिस बोली.....बस भी करों
inkhbar News
  • Last Updated: August 2, 2024 21:19:22 IST

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के नोएडा में अफ्रीकी मूल की एक लड़की ने रात के समय बीच सड़क पर हंगामा मचा दिया। उसने सड़क पर खड़े होकर ऐसा हंगामा किया कि वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो विदेशी महिला उनसे उलझ गई। उसने पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी शुरू कर दी।

महिला की हरकतें देख लोग हैरान

वह सड़क पर झुक गई और जोर-जोर से सिर हिलाने लगी। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से महिला को शांत कराया। फिर उसे थाने ले गए। महिला ने शराब पी रखी थी। वह काफी नशे में थी। इसी वजह से वह ऐसी हरकतें कर रही थी। मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। अफ्रीकी मूल की एक विदेशी लड़की ने गुरुवार देर रात सड़क पर हंगामा मचा दिया। नशे की हालत में यह लड़की न सिर्फ सड़क पर हंगामा कर रही थी। बल्कि राहगीरों से भी झगड़ रही थी। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया।

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पुलिस से भी झगड़ रही थी। पुलिस ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला सड़क पर हंगामा कर रही है। हमारी टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां काफी भीड़ जमा थी और लड़की लोगों से बहस कर रही थी। जब पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की। लड़की ने पुलिस से अपशब्द भाषा में बात की।

पुलिस ने स्थिति को काबू में किया

यह स्थिति देखकर वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह गए। कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर वहां से चले गए। पुलिस को महिला को काबू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था लेकिन काफी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला को शांत किया और स्थिति को काबू में हुआ। आखिरकार महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करना पड़ा। बताया जा रहा है कि विदेशी महिला ने पुलिस को अंग्रेजी में गाली भी दी।

 

ये भी पढ़ें: : Viral Video: पंजाब के लोगों ने नाईजीरियन को पीटा कि…

बेडरूम में पति ने किया कुछ ऐसा, पत्नी ने पकड़ा अपना माथा, कर डाली तलाक की मांग