Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • पिंजरे में बंद शेर को चिढ़ाने शख्स रहा था शख्स फिर हुआ यह हादसा

पिंजरे में बंद शेर को चिढ़ाने शख्स रहा था शख्स फिर हुआ यह हादसा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। कभी-कभी ये वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कभी ऐसे होते हैं जिन पर विश्वास करना नामुमकिन सा हो जाता है। हालांकि, कुछ वीडियो गलत कारणों से भी सुर्खियों में आ जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट […]

Viarl Video
inkhbar News
  • Last Updated: August 16, 2024 17:20:42 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। कभी-कभी ये वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कभी ऐसे होते हैं जिन पर विश्वास करना नामुमकिन सा हो जाता है। हालांकि, कुछ वीडियो गलत कारणों से भी सुर्खियों में आ जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पिंजरे में बंद शेर को चिढ़ाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खीच लिया है, लेकिन ज्यादातर लोग इस पर गुस्से दिखाते हैं।

पिंजरे में बंद शेर

वीडियो की शुरुआत पिंजरे में बंद एक शेर से होती है, जो शांत दिखाई देता है। अचानक, एक शख्स वहां आता है और जोर से चिल्ला कर शेर को चिढ़ाने की कोशिश करता है। शेर पहले तो घबरा जाता है, लेकिन अगले ही पल हमले के मूड में आ जाता है। हालांकि, शख्स शेर से डरता नहीं है और उसके पैर को छूकर पिंजरे में बंद शेर को और भी ज्यादा चिढ़ाने लगता है। वहीं अगर शेर बाहर होता तो क्या होता?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ? ????? ❻❿ (@bilal.ahm4d)

मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने इसे मजे के तौर पर अंदाज में लिया, जबकि कुछ लोग शख्स की इस हरकत से नाराज़ दिखाई दे रहे हैं।

मूर्खों की कोई कमी नहीं

एक यूजर ने कमेंट किया, “ये व्यक्ति अपनी कब्र खुद खोदने की कोशिश कर रहा है। समझ नहीं आता कि ऐसे लोग कहां से आते हैं।” वहीं एक और यूजर लिखता है अन्य यू “शेर को एक बार बाहर निकालो, फिर देखो वो तुम्हारी मर्दानगी को कैसे हवा करता है।” किसी और ने कहा, “दुनिया में मूर्खों की कोई कमी नहीं है, और यह व्यक्ति इसका जीता-जागता उदाहरण है।” कुल मिलाकर, यह वीडियो शख्स की हरकत की वजह से जमकर वायरल हो रही है। इसके साथ ही, लोग शख्स की इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: किसने नहीं देखी ऐसी अनोखी जोड़ी, दूल्हे को 7 फीट लंबी दुल्हन के कंधों तक पहुंचना हुआ मुश्किल