Snake Revenge Myths: हाल ही में यूपी के मेरठ से एक खबर आई, जिसमें एक युवक को सांप ने 10 बार काटा, जिससे उसकी मौत हो गई। सांप डसने के बाद भी वहां से नहीं हटा, अगले दिन जब घर वाले देखने गए तो वो लाश के पास बैठा हुआ था। इस घटना के बाद इलाके में यह चर्चा होने लगी कि सांप ने बदला लिया है। इसी कारण डसने के बाद भी वहां बैठा रहा। साँपों को लेकर भारत में तरह-तरह के अन्धविश्वास फैले हुए हैं। आइये जानते हैं, आज उसके बारे में-

नागिन लेती है बदला

सांपों को लेकर भारत के अलग-अलग जगहों पर लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। इसमें से सबसे पॉपुलर है कि सांप में हमलावर की फोटो कैद कर लेता है ताकि अपने साथी की मौत का बदला ले सके। भारत में तो नागिन के बदले पर कई फ़िल्में और टीवी शोज बन चुके हैं। हालांकि सच्चाई ये है कि इन्सान की तरह सांपो में विकसित दिमाग नहीं होता है। इस वजह से उन्हें अपने साथी के मरने पर वैसा महसूस नहीं होता। फिर वो बदला कैसे लेंगे?

भारत में हो रही सबसे ज्यादा मौतें

दुनियाभर में सबसे ज्यादा साँपों के काटने से मौत भारत में होती है। साल 2020 के एक स्टडी के मुताबिक हर साल भारत में 58 हजार से ज्यादा लोग सांप के काटने से मर जाते हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू साल 2025 में अब तक 51 हजार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर इसमें पाकिस्तान है। जहां 2 हजार मामले आ चुके हैं। दुनिया में साँपों की लगभग 3 हजार प्रजातियां पाई जाती है, इसमें अकेले भारत में 320 से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं। भारत में पाई जाने वाली साँपों की प्रजातियों में सिर्फ 15 फीसदी जहरीली है।

 

सपने में दिख गए ये 3 पक्षी तो उतर जाएंगे सारे कर्ज, घर में छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा