Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • महिला ने एक साथ कई रोटी बनाने का निकाला जुगाड़, लोग बोले ये दीदी सबको ससुराल से निकलवाएंगी

महिला ने एक साथ कई रोटी बनाने का निकाला जुगाड़, लोग बोले ये दीदी सबको ससुराल से निकलवाएंगी

नई दिल्ली। हमारे देश की ज्यादातर महिलाओं के लिए गोल और मुलायम रोटियां बनाना उनके बाएं हाथ का खेल है। वहीं कई लोगों के लिए ये थोड़ा मुश्किल और आफत भरा काम साबित होता है। ऐसे में आपने कई लोगों को देखा होगा जो कुछ ही समय में दर्जनों रोटियां बना डालते हैं। जबकि कुछ […]

The woman came up with a trick to make several rotis at once
inkhbar News
  • Last Updated: March 22, 2024 19:48:22 IST

नई दिल्ली। हमारे देश की ज्यादातर महिलाओं के लिए गोल और मुलायम रोटियां बनाना उनके बाएं हाथ का खेल है। वहीं कई लोगों के लिए ये थोड़ा मुश्किल और आफत भरा काम साबित होता है। ऐसे में आपने कई लोगों को देखा होगा जो कुछ ही समय में दर्जनों रोटियां बना डालते हैं। जबकि कुछ के लिए तो मात्र 3 -4 रोटियां बनाना भी पहाड़ ढ़ोने जैसा काम होता है। ऐसे में अगर कोई एक ही समय में एक से ज्यादा रोटियां बना ले तो ये वाकई हैरानी वाली बात होगी।

रोटी बनाने की अनोखी तरकीब

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को rajput_jodi_नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे एक समय में जल्दी और ज्यादा रोटियां बनाई जा सकती हैं। इस वीडियो में एक महिला रोटी बनाने के लिए एक जबरदस्त जुगाड़ लगाती दिखाई दे रही है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो की में महिला गूंथे हुए आंटे की एक बड़ी सी लोई लेती है और फिर उसे बेलते हुए काफी बड़ा आकार कर लेती है। इसके बाद वो एक बड़े से कटोरे की मदद से चार गोल-गोल रोटियां काट लेती है। इसके बाद एकस्ट्रा आंटे को हटा देती है। इतना करने के बाद वो महिला चारों रोटियों को एक साथ ही तवे पर सेंकने लगती है और कम समय में एक साथ चार रोटियां बना लेती है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि शाबाश….ये idea भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chandni⚡Vinay (@rajput_jodi_)

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अभी तक वीडियो को 32 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 8 लाख से अधिक लोगों ने इस पर लाइक किया है। साथ ही कई लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुे एक यूजर ने लिखा, बहन रोटी तो कच्ची रह गई है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, इतने में तो 10-12 रोटी बन जाती आराम से। जबकि एक अन्य ने लिखा, ये दीदी सबको ससुराल से निकलवाएंगी।