Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • चोरों ने रास्ते में खोद डाली सड़क, लोगों ने समझा नगर निगम के काम!

चोरों ने रास्ते में खोद डाली सड़क, लोगों ने समझा नगर निगम के काम!

Copper Wire Stealing Gang: मुंबई में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें एक गिरोह ने तांबे के तार चोरी के लिए सड़क खोद डाली। इसे लोगों ने शहरी विकास का हिस्सा समझा और नगर निगम के कार्य के तौर पर देखा। हालांकि, पुलिस ने इस चोरी के गिरोह को गिरफ्तार कर लिया […]

Thieves Steal Copper Wire Posing As Municipal Corporation work
inkhbar News
  • Last Updated: June 13, 2024 22:14:14 IST

Copper Wire Stealing Gang: मुंबई में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें एक गिरोह ने तांबे के तार चोरी के लिए सड़क खोद डाली। इसे लोगों ने शहरी विकास का हिस्सा समझा और नगर निगम के कार्य के तौर पर देखा। हालांकि, पुलिस ने इस चोरी के गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी हुए तार को भी बरामद किया गया है।

चोरों को समझा निगम कर्मचारी

मुंबई पुलिस के मुताबिक इस घटना का खुलासा तब हुआ जब, महानगर टेलीफोन निगम (MTNL) के अधिकारियों ने माटुंगा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस खोजबीन में पता चला कि पांच लोगों का एक समूह नगर निगम या किसी अन्य एजेंसी के लिए काम नहीं कर रहा था, बल्कि वो यूटिलिटी केबल से तांबे के तार चुराने वाले चोरों का एक गिरोह था।

चोरी के तार का खरीदार गिरफ्तार

पुलिस ने बताया जब तांबे का तार चुराने के लिए चोरों ने मध्य मुंबई के दादर-माटुंगा रोड पर फुटपाथ खोदा, तब पुलिस ने CCTV फुटेज की जाँच की और इस घटना में शामिल चोरों की पहचान कर ली। इसके बाद तांबे के तार की चोरी के खरीदार का पता लगाने में सक्षम हुईं और निकू चुन्नीलाल गुप्ता को हिरासत में लिया गया। पुलिस की जांच में स्क्रैप डीलर ने पूरी घटना का विवरण दिया।

लाखों रुपये है तार की कीमत

हर एक तार की कीमत 6 से 7 लाख रुपये होने के बाद मुंबई पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शहर में खुदाई का काम नार्मल होता है इस कारण, इस चोरी के मामले में शुरू में किसी का ज़्यादा ध्यान नहीं गया था। लेकिन अब आरोपियों से चोरी किए गए तांबे के तारो को बरामद कर लिया गया है और अब मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Next Level अनोखा जुगाड़: लड़के ने पुरानी टीवी से बना डाला कूलर