Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • भारत में पैदा हुई इस अभिनेत्री की संबंध बनाने के दौरान हुई मौत, बिस्तर का दाग देखकर घबराये आशिक ने उठाया ये कदम!

भारत में पैदा हुई इस अभिनेत्री की संबंध बनाने के दौरान हुई मौत, बिस्तर का दाग देखकर घबराये आशिक ने उठाया ये कदम!

21 साल की गे गिब्सन अपने थियटर टूर के लिए एक्ट्रेस डोरीन मांटेल के साथ लंदन से दक्षिण अफ्रीका गई हुई थीं। दक्षिण अफ्रीका में सफल शो करने के बाद वो यूनाइटेड किंगडम जा रही थीं। गे गिब्सन MV Durban Castle जहाज से यात्रा कर रही थीं। 17 अक्टूबर की रात में उन्होंने सबके साथ डिनर किया और जमकर डांस किया। इसके बाद अगली सुबह वो अपने केबिन में नहीं पाईं गईं।

Actress Gay Gibson
inkhbar News
  • Last Updated: January 4, 2025 16:03:27 IST

नई दिल्ली। ब्रिटिश इंडिया के समय जयपुर में एक विदेशी लड़की का जन्म हुआ था। गुलाम भारत में 16 जून 1926 को जन्मी यह बच्ची आगे चलकर गे गिब्सन बनी जो फिल्मों में काम करती थी। गे गिब्सन का वास्तव में नाम एलीन ईसाबेल रोनी गिब्सन था लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने नाम बदल लिया। गे गिब्सन कम उम्र में ही दुनिया से चली गईं, कहा जाता है कि अपने आशिक के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

संबंध बनाते हुए मौत

1947 में 21 साल की गे गिब्सन अपने थियटर टूर के लिए एक्ट्रेस डोरीन मांटेल के साथ लंदन से दक्षिण अफ्रीका गई हुई थीं। दक्षिण अफ्रीका में सफल शो करने के बाद वो यूनाइटेड किंगडम जा रही थीं। गे गिब्सन MV Durban Castle जहाज से यात्रा कर रही थीं। वो दिखने में बेहद खूबसूरत थीं और उनका ज्यादातर समय जहाज के फर्स्ट क्लास पैसेंजर्स के साथ ही गुजरता था। 17 अक्टूबर की रात में उन्होंने सबके साथ डिनर किया और जमकर डांस किया। इसके बाद अगली सुबह वो अपने केबिन में नहीं पाईं गईं। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, हालांकि उनकी बॉडी अब तक नहीं मिली।

चादर पर मिला था…

उस जहाज में काम करने वाले जेम्स कैंब के साथ उनकी नजदीकियां बताई गई। पुलिस पूछताछ के दौरान जेम्स ने कबूल किया कि उन दोनों में गहरी दोस्ती थी। उस रात सहमति से संबंध बना रहे थे। संबंध बनाने के दौरान गिब्सन की मौत हो गई। यह देखकर जेम्स कैंब डर गए उन्होंने गिब्सन की बॉडी को खिड़की से बाहर फेंक दिया। गे गिब्सन जिस कमरे में रुकी थीं, उसकी फोरेंसिक जांच के दौरान चादर पर पेशाब के निशान भी पाए गए थे। यह मामला ब्रिटेन में बहुत बड़ा बन गया था। जेम्स को फांसी की सजा दी गई लेकिन उसे बाद में पलट दिया गया था।

 

रमेश बिधूड़ी से पहले ही डर गईं आतिशी, नाम सुनते ही बोलनी पड़ी ये बात

दिल्ली चुनाव में बीजेपी का बड़ा धमाका, केजरीवाल-आतिशी के खिलाफ उतार दिए सबसे मजबूत उम्मीदवार

Tags