Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • पानी के भीतर अजगर और मगरमच्छ की जबरदस्त भिड़ंत, अंजाम देख आप रह जाएंगे दंग

पानी के भीतर अजगर और मगरमच्छ की जबरदस्त भिड़ंत, अंजाम देख आप रह जाएंगे दंग

Video Viral: पानी का सबसे ताकतवर जानवर माना जाने वाला मगरमच्छ अपने शिकार को कभी नहीं छोड़ता। मगरमच्छ इतना ताकतवर होता है कि हाथी और शेर जैसे बड़े जानवर भी इसका शिकार बन जाते हैं। लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मगरमच्छ का सामना एक और ताकतवर जीव अजगर से हुआ। […]

Tremendous underwater clash between python and crocodile
inkhbar News
  • Last Updated: June 30, 2024 17:07:59 IST

Video Viral: पानी का सबसे ताकतवर जानवर माना जाने वाला मगरमच्छ अपने शिकार को कभी नहीं छोड़ता। मगरमच्छ इतना ताकतवर होता है कि हाथी और शेर जैसे बड़े जानवर भी इसका शिकार बन जाते हैं। लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मगरमच्छ का सामना एक और ताकतवर जीव अजगर से हुआ।

अजगर और मगरमच्छ की लड़ाई

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ पानी में अजगर पर हमला करता है। मगरमच्छ अपनी पूरी ताकत से अजगर को अपने मुंह में जकड़ लेता है। अजगर भी इस हमले से बचने के लिए संघर्ष करता है और आखिरकार मगरमच्छ को अपने चंगुल में जकड़ना शुरू कर देता है।

देखे वीडियो

हैरान कर देने वाला नतीजा

धीरे-धीरे अजगर की पकड़ मजबूत होती जाती है और मगरमच्छ का दम घुटने लगता है। जब मगरमच्छ को अपनी गलती का अहसास होता है, तो वह वहां से भागने की कोशिश करता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @AMAZlNGNATURE ने शेयर किया है और इसे अब तक 63 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने कमेंट करके लिखा कि जंगल में कौन किसका शिकार बन जाए, यह कहना मुश्किल है।

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर यह समझ आता है कि प्रकृति में हर जीव का अपना महत्व और ताकत है, और कभी-कभी ताकतवर जीव भी कमजोर साबित हो सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स कितनी सुरक्षित? जानें NASA और ISRO की राय