Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • दो पक्की सहेलियों ने एक दूसरे से रचाई शादी, एक बनी दुल्हनिया तो दूसरी बनी दूल्हा, ऐसे हुआ वधू प्रवेश

दो पक्की सहेलियों ने एक दूसरे से रचाई शादी, एक बनी दुल्हनिया तो दूसरी बनी दूल्हा, ऐसे हुआ वधू प्रवेश

राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, दो सहेलियों ने आपस में शादी रचा ली। दोनों ने कोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज की। बताया जा रहा है कि दोनों में 4 सालों से दोनों दोस्त थीं।

best friends got married
inkhbar News
  • Last Updated: December 19, 2024 15:34:21 IST

नई दिल्ली: राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, दो सहेलियों ने आपस में शादी रचा ली। दोनों ने कोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज की। बताया जा रहा है कि दोनों में 4 सालों से दोनों दोस्त थीं। दूल्हा बनी सहेली के माता-पिता ने दुल्हन का खुशी-खुशी वधू प्रवेश भी करवाया।

सोनम ने क्या कहा

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले में भवानीमंडी के पॉवर हाउस क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली सोनम माली (19) दूल्हा बनी हैं तो उसकी सहेली रीना व्यास (22) दुल्हन। बता दें कि रीना कस्बा भैसोदामंडी की रहने वाली है। दोनों सहेलियां मजदूरी करती हैं और पिछले चार साल से एक दूसरे को जानती हैं। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

इसके बाद दोनों रोजाना घंटों मोबाइल पर बातें करतीं और अपना सुख-दुख साझा करतीं, फिर उन्होंने आपस में शादी करने का फैसला लिया। इस मामले में दूल्हा बनी सोनम ने कहा कि- मेरी सहेली रीना की मां और भाई ने उससे एक दिन पहले झगड़ा किया था। उन्होंने रीना को झगड़े के बाद घर से बाहर निकाल दिया। रीना फिर मेरे पास आई और पूरी बात बताई। कहने लगी कि वो अब मेरे साथ रहेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी। मैंने फिर सारा वाकया अपने माता-पिता को बताया। उनकी सहमति मिलने के बाद हम दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

ऐसे हुआ नई दुल्हन का प्रवेश

रीना का स्वागत सोनम की मां गणेशी बाई ने अपनी बहू की तरह किया। रीना का स्वागत उन्होंने सारे रीति-रिवाज से किया। सोनम माली ने बताया कि उनकी दोस्ती को चार साल हो गए। रीना के घर वालों को जब अफेयर की जानकारी हुई तो वो उसे परेशान करने लगे,परंतु फिर भी रीना ने सोनम का साथ नहीं छोड़ा। दोनों छुप-छुपकर एक दूसरे से मिलती थीं। फिर दोनों ने तय किया अब वो शादी कर लेंगी। इसकी भनक जब रीना के घर वालों को लगी तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल किया। इसके बाद वो सोनम के पास आ गई।

Also Read…

एक बार फिर से आया अतुल सुभाष जैसा केस, ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका की खोली पोल

Tags