Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • दो बीवियों ने दी अपने पति को तीसरी शादी करने की इजाजत, वेडिंग कार्ड का वीडियो हुआ वायरल

दो बीवियों ने दी अपने पति को तीसरी शादी करने की इजाजत, वेडिंग कार्ड का वीडियो हुआ वायरल

आंध्र प्रदेश: आपने कई लोगों की शादी के वीडियो वायरल होते हुए देखें होंगे परंतु क्या आपने ऐसा कहीं सुना है जहां एक शख्स की पहले से ही दो पत्नियां हैं और उसकी उन्हीं पत्नियों ने अपने पति को तीसरी शादी करने की इजाजत दी हो। ऐसा मामला आपने शायद ही पहले कहीं सुना हो, […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 3, 2024 13:44:05 IST

आंध्र प्रदेश: आपने कई लोगों की शादी के वीडियो वायरल होते हुए देखें होंगे परंतु क्या आपने ऐसा कहीं सुना है जहां एक शख्स की पहले से ही दो पत्नियां हैं और उसकी उन्हीं पत्नियों ने अपने पति को तीसरी शादी करने की इजाजत दी हो। ऐसा मामला आपने शायद ही पहले कहीं सुना हो, परंतु ऐसा एक मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है जहां एक शख्स जो की पहले से शादीशुदा है और दो पत्नियों का पति है, उसी की दोनों पत्नियों ने अपने पति को तीसरी शादी करने के लिए इजाजत दी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला

तीसरी शादी कर रहा है शख्स

आंध्र प्रदेश का एक अजीबो-गरीब मामला काफी चर्चा में आया हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक शख्स जिसकी पहचान एस पंडन्ना के नाम से हुई है वह अब तीसरी बार शादी करने जा रहा है। शख्स इस बात से काफी खुश है कि उसकी दोनों बीवियां उसकी तीसरी शादी के लिए मान गई हैं। जानकारी के मुताबिक पंडन्ना की साल 2000 में पहली पत्नी सागेनी पार्वथम्मा के साथ शादी हुई थी। परंतु पहली पत्नी से पंडन्ना के एक भी संतान नहीं हुई। पंडन्ना अपना परिवार बढ़ाना चाहते थे, इसी कारण से उन्होंने पांच साल बाद यानी साल 2005 में सागेनी अप्पलम्मा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। इस शादी के बाद पंडन्ना की दूसरी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। परंतु पंडन्ना एक और बच्चा चाहते थे, इसी कारण से पंडन्ना की दोनों पत्नियों ने की इस इच्छा का समर्थन करने का निर्णय लिया। जानकारी के मुताबिक पंडन्ना के सामने तीसरी शादी करने का प्रस्ताव उसकी दोनों पत्नियों ने ही रखा था।

शादी का कार्ड वायरल

सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी की काफी चर्चा हो रही है। लोग इस बात से ज्यादा हैरान हैं कि पंडन्ना की तीसरी शादी से दोनों बीवियों को जरा भी ऐतराज नहीं है। दिलचस्प बात ये है कि पंडन्ना की दोनों बीवियों ने ही मिलकर उनके लिए नई दुल्हन का चयन किया है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी का निमंत्रण पत्र वाला पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में पंडन्ना की तीसरी शादी के बारे में जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक पंडन्ना किंचुरु गांव के निवासी हैं और वह पहली दो पत्नियों के पूर्ण समर्थन और ‘आशीर्वाद’ के साथ तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस निमंत्रण पोस्टर को ट्विटर पर @Delhiite_ नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस पोस्टर पर लोगों ने तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं दी है।

Also Read…

Viral Video: छोटू भाई ने डॉली चायवाला को दुबई में फुटपाथ पर डांस करने के लिए किया मज़बूर