Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • VIDEO: गाड़ी के आगे अचानक आ गया भूखा टाइगर, खूंखार रूप कैमरे में हुआ कैद

VIDEO: गाड़ी के आगे अचानक आ गया भूखा टाइगर, खूंखार रूप कैमरे में हुआ कैद

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें एक भूखा टाइगर रात के सन्नाटे में अचानक गाड़ी के सामने आ जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह नजारा लोगों को काफी खौफनाक लग रहा है। आइए जानते हैं क्या है […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 7, 2024 15:08:44 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें एक भूखा टाइगर रात के सन्नाटे में अचानक गाड़ी के सामने आ जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह नजारा लोगों को काफी खौफनाक लग रहा है। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में?

सामने आया खूंखार टाइगर

जानकारी के मुताबिक शेर जंगल का सबसे खूंखार और खौफनाक जानवरों में से एक माना जाता है। इस वीडियो में इसी खूंखार टाइगर को देख कर आप भी काफी हैरान हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रात का समय है और शख्स अपनी कार को धीमी रफ्तार में सड़क पर चला रहा है। इतने में शख्स की जान हलक में जाती है जब वह एक खौफनाक टाइगर को बाहर निकल कर आते हुए देखता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि टाइगर जंगल से बाहर आ गया है और अब वह अपने शिकार का तलाश कर रहा है। आप देख सकते हैं कि टाइगर सड़क पर आगे चल रहा है। टाइगर के ठीक पीछे शख्स कार लेकर चल रहा है। वीडियो में टाइगर का गुस्सैल रूप देखकर इस बात का साफ पता चल रहा है कि वह इंसान पर हमला करने में भी जरा देर नहीं लगाएगा।

वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख कर इस बात का पता चलता है कि कार सवार शख्स सुरक्षित बच गया। टाइगर के इस अनोखे पल को एक अन्य शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार यह वीडियो करीब तीन मिनट का है। परंतु इस तीन मिनट के वीडियो को देखने पर आप एक पल के लिए भी अपनी पलकें नहीं झपका पाएंगे। किसी भी कमजोर शख्स को डराने के लिए ये नजारा काफी है।

Also Read…

Video: बाप रे! चुड़ैल, डायन समेत कई बुरी आत्माओं ने बस पर डाला डेरा, देखकर चौंक जाएंगे आप