Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • VIDEO: लोगों से टिफिन बॉक्स खुलवाने आया था शख्स, खोलते ही लोगों ने दी झोली भर गालियां, देखें वीडियो

VIDEO: लोगों से टिफिन बॉक्स खुलवाने आया था शख्स, खोलते ही लोगों ने दी झोली भर गालियां, देखें वीडियो

एक शख्स अपना टिफिन बॉक्स खोलने के लिए लोगों से मदद मांगता है। इसके बाद जैसे ही लोग उस टिफिन बॉक्स को खोलते हैं तो उसमें रखी चीज को देखकर उनके होश उड़ जाते हैं। टिफिन के अंदर कुछ ऐसा निकलता है, जिसको देखकर लोग शख्स को गुस्से में गालियां देने लगते हैं।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2024 15:05:43 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपना टिफिन बॉक्स खोलने के लिए लोगों से मदद मांगता है। इसके बाद जैसे ही लोग उस टिफिन बॉक्स को खोलते हैं तो उसमें रखी चीज को देखकर उनके होश उड़ जाते हैं। टिफिन के अंदर कुछ ऐसा निकलता है, जिसको देखकर लोग शख्स को गुस्से में गालियां देने लगते हैं।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स लोगों के साथ प्रैंक करता है। वीडियो में दिखने वाले शख्स का नाम अभिषेक यादव है। अभिषेक यादव ऐसे कई वीडियो (@mrdibrugarhofficial) नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो में भी उन्होंने लोगों के साथ ऐसा ही प्रेंक किया है। अभिषेक यादव लोगों से मदद मांगने के लिए जाते हैं और उनसे अपना टिफिन बॉक्स खोलने के लिए कहते हैं। सबसे पहले लाल कुर्सी पर बैठे एक बुजुर्ग शख्स के पास अभिषेक जाते हैं और उसे टिफिन खोलने को कहते हैं। इसके बाद जैसे ही बुजुर्ग टिफिन खोलते हैं तो, कुर्सी छोड़कर डर से उठकर भाग जाते हैं। दरअसल टिफिन के अंदर एक नकली सांप होता है, जिसके देखने के बाद शख्स टिफिन को फेंकता है और भाग जाता है।

वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि अभिषेक यादव एक यूट्यूबर हैं, जो रील्स भी बनाते हैं। महज 2 दिन के अंदर ही अभिषेक के इस वीडियो को लगभग 8 करोड़ लोगों ने देख लिया। 10 लाख से ज्यादा लोग अभिषेक यादव को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वायरल होने के बाद इस वीडियो पर 30 लाख से ज्यादा लोगों के लाइक आ चुके हैं और 15 लाख से ज्यादा बार इसे शेयर किया जा चुका है। इसके अलावा इस पर 6 हजार से भी ज्यादा कमेंट्स भी आए हैं। लोग वीडियो देखने के बाद अभिषेक को भर-भरकर गालियां सुना रहे हैं। इमरान रजा नाम के यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि- क्या जमाना आ गया. कोई मदद कर रहा है, तो उसमें उसका मजाक बनाया जा रहा है। वहीं, किशन गुप्ता ने लिखा है कि पिता के उम्र लोगों से तो ऐसे मजाक मत करो, उनकी इज्जत करो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek yadav (@mrdibrugarhofficial)

Also Read…

इतना खौफनाक होगा कलियुग का अंत, जानिए अभी कितने साल है बाकी

अमेरिका में फंसे गौतम अडानी, इस कॉन्ट्रैक्ट में अधिकारियों को 20 अरब की रिश्वत देने का मामला दर्ज