Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: बीच सड़क पर महिला से छेड़खानी कर रहा था शख्स, दो मुक्कों में याद आ गई नानी, देखें वीडियो

Video: बीच सड़क पर महिला से छेड़खानी कर रहा था शख्स, दो मुक्कों में याद आ गई नानी, देखें वीडियो

सोशल मीडिया से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स लगातार एक रूसी महिला को परेशान कर रहा था। जब महिला काफी परेशान हो गई और उसका सब्र का बांध टूटा तो वह शख्स पर कहर बनकर टूट पड़ती है। महिला के दो ही पंच में शख्स ढेर हो जाता है और वह वहां से चलती बनती है।

man was molesting a woman
inkhbar News
  • Last Updated: December 11, 2024 13:03:11 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स लगातार एक रूसी महिला को परेशान कर रहा था। जब महिला काफी परेशान हो गई और उसका सब्र का बांध टूटा तो वह शख्स पर कहर बनकर टूट पड़ती है। महिला के दो ही पंच में शख्स ढेर हो जाता है और वह वहां से चलती बनती है।

महिला ने शख्स को धोया

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि- महिला ने मनचलों को ऐसे सबक सिखाया, जिसको वह शायद ही कभी भूलेगा। महिला को किसी बात को लेकर शख्स परेशान करना शुरू कर देता है। महिला इस दौरान काफी शांत होकर सबकुछ बर्दाश्त कर रही होती है। इसी दौरान दो अन्य लोग भी वहां आतो हैं और शख्स को समझाने की कोशिश करते हैं, परंतु तब तक महिला के सब्र का बांध अब टूट चुका था। इसके कुछ ही देर बाद वह वह शख्स को दो पंच मारकर उसे वहीं ढेर कर देती है और फिर वहां से चलती बनती है।

वीडियो हुआ वायरल

महिला दो ही पंच में शख्स को धूल चटा देती है। अब इस वीडियो को देखकर लोग महिला को ‘सुपरलेडी’ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला के अचानक से बदले रूप को देखकर वहां मौजूद अन्य लोग भी हक्के-बक्के रह जाते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Fights_bro नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि रूसी महिला ने क्या नॉक आउट किया। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-उसे लेडी मत कहो, वो क्वीन है। एक और यूजर ने कमेंट किया है कि-बहन ने क्या घातक पंच मारा, अब ये बंदा किसी लड़की को परेशान करने से पहले सौ बार सोचेगा। इसके अलावा वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई हुई है।

 

Also Read…

प्रधानमंत्री मोदी से मिला कपूर परिवार, पीएम ने जेह-तैमूर को दिया खास तोहफा

थाई मसाज थेरेपी के दौरान गई पॉप सिंगर पिंग चायडा की जान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा