Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: जिम में लड़की के साथ चल रहा था अजीबो-गरीब वर्कआउट, देखकर हो जाएंगे हैरान

Video: जिम में लड़की के साथ चल रहा था अजीबो-गरीब वर्कआउट, देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर जिम में लोगों के वर्कआउट करते हुए कई वीडियो आपने देखे होंगे। परंतु इस बार जिम में वर्कआउट करने का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की और उसके साथ एक लड़का अजीबो-गरीब तरह से वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 8, 2024 12:31:28 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर जिम में लोगों के वर्कआउट करते हुए कई वीडियो आपने देखे होंगे। परंतु इस बार जिम में वर्कआउट करने का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की और उसके साथ एक लड़का अजीबो-गरीब तरह से वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

पहले नहीं देखा ऐसा वर्कआउट?

सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक युवक जिम में अलग तरीके से चेस्ट एक्सरसाइज करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद आगे आप देख सकते हैं कि युवक ने एक लड़की को रॉड पर बैठा रखा है और वह उसी रॉड को ऊपर उठाकर वर्कआउट कर रहा है। लड़की भी रॉड पर बड़े ही आराम से बिना गिरने के डर से बैठी हुई है। इसके बाद आप देख सकते हैं कि लड़के का वर्कआउट पूरा हो जाता है। ऐसा वर्कआउट करना हर किसी के लिए करना काफी कठिन है, क्योंकि इतना भारी वजन उठाने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी देना शुरू कर दिया है। वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा है कि लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिख कुछ भी कर सकते हैं। इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि ऐसी बेवकूफी से हादसा हो सकता है। वीडियो पर लोगों के चौंका देने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

 Also Read…

प्रयागराज में गंगा-यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जलभराव को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट