Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: गजब! कभी देखा नहीं होगा ऐसा पकोड़ा, दुकानदार का एक्सपेरिमेंट देखकर हो जाएंगे हैरान

Video: गजब! कभी देखा नहीं होगा ऐसा पकोड़ा, दुकानदार का एक्सपेरिमेंट देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपने कई खाने-पीने के वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग अलग-अलग खाने-पीने की चीजों के मिला कर कुछ ऐसा बना देते हैं जिसको देखकर काफी हैरानी होती है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है जिसमें एक शख्स आइसक्रीम का पकौड़ा बना रहा है। इस वीडियो को […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 21, 2024 14:15:27 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपने कई खाने-पीने के वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग अलग-अलग खाने-पीने की चीजों के मिला कर कुछ ऐसा बना देते हैं जिसको देखकर काफी हैरानी होती है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है जिसमें एक शख्स आइसक्रीम का पकौड़ा बना रहा है। इस वीडियो को देख कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। परंतु ऐसा करते हुए इस वीडियो में साफ देखा जै सकता है। आइए जानते हैं वीडियो के बारे में विस्तार से?

दुकानदार ने बनाया आइसक्रीम पकौड़ा

सोशल माीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर के अपनी-अपनी बात सामने रख रहे हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स ने प्लेट में कई सारी आइसक्रीम रखी हुई हैं। वीडियो में दिख रहे दूसरे शख्स के हाथ में एक बेसन का गाढ़ा पेस्ट है, जिसको वह आइसक्रीम पर डालने वाला है। इसके बाद आप देखेंगे कि शख्स एक-एख कर के आइसक्रीम प्लेट से उठाता है और उनके बेसन के घोल में डाल कर एक मोटी परत उन पर चढ़ा देता है। इसके बाद वह सभी आइसक्रीम को खौलते हुए तेल में तलता है। जब आइसक्रीम का रंग हलका भूरा हो जाता है तो शख्स उनको वापस निकाल लेता है। इसी तरह वह कई सारे आइसक्रीम के पकौड़े बना कर तैयार कर देता है।

वीडियो देख कर चौंके लोग

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर के अपनी-अपनी प्रतिक्रिया सामने रख रहे हैं। वायरल होने के बाद इस वीडियो ने वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वायरल होते ही इस पर बड़ी संख्या में व्यूज आ चुके हैं। आइसक्रीम के पकौड़े बनाने का यह अनोखा ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोग इस वीडियो को काफी पंसद भी कर रहे हैं।

Also Read…

गजरा पहनकर जाउंगी शमशान… दादा की मौत पर हुई खुशी, बोली फाइनली मर गए, मैं खुश हूं

सेहत को देगी चौंकाने वाले फायदे भूनी हुई गोंद, जानिए इसकी कुछ खास बातें