Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: दिल्ली के लड़के ने मारा ऐसा 360 डिग्री किक, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

Video: दिल्ली के लड़के ने मारा ऐसा 360 डिग्री किक, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आज बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया के कारण टैलेंट दिखाकर अपना नाम बनाया है, इसी सोशल मीडिया पर दिल्ली का एक लड़का इन दिनों छाया हुआ है। लड़के ने सबसे ऊंची मार्शल आर्ट 360 किक मारकर अनोखा वर्ल्ड-रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 11, 2024 15:59:20 IST

नई दिल्ली: आज बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया के कारण टैलेंट दिखाकर अपना नाम बनाया है, इसी सोशल मीडिया पर दिल्ली का एक लड़का इन दिनों छाया हुआ है। लड़के ने सबसे ऊंची मार्शल आर्ट 360 किक मारकर अनोखा वर्ल्ड-रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

किक मारी और बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि हम बात कर रहे हैं कि दिल्ली के रहने वाले चिन्मय शर्मा की। चिन्मय शर्मा ने अपनी स्पेशल किक को इतनी ऊंचाई पर मारा कि उनका ये कारनामा विश्व रिकॉर्ड बन गया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि चिन्मय शर्मा ने एक वीडियो बनाया और इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड कर दिया। इसके बाद उस वीडियो से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले इंप्रेस हो गए और उन्होंने इसे अपनी सूची में शामिल कर लिया। वीडियो देखने के बाद आज सारी दुनिया इसे देख इंप्रेस नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल

वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- सबसे ऊंची बिना सहायता वाली मार्शल आर्ट 360 किक (पुरुष) 2.08 मीटर (6 फीट 9 इंच)।’वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा है कि ‘ उनका ये कारनामा देश को गर्वित कर रहा है और हम सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ ये वाकई कमाल का है और अगर आप इसे देखकर इंप्रेस हो रहे हैं तो इसके पीछे उनकी मेहनत को भी देखिए। एक अन्य यूजर ने इस पर मजे लेते हुए लिखा, ‘ मैं इस रिकॉर्ड को तोड़ दूंगा, लेकिन कुछ भी कहो ये वाकई कमाल का है। इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि चिन्मय शर्मा एक मार्शल आर्ट प्रशिक्षक हैं। चिन्मय शर्मा ने इससे पहले भी कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।

Also Read…

RSS प्रमुख ने कही विश्व युद्ध की बात, दिखेगी कयामत की रात, गोली-बारूद की होगी बारिश!

योगी पर ये क्या बोल गए खरगे, भड़क उठी BJP, कहा क्या मौलाना …