Inkhabar

Viral Video: दादी को पीटते हुए पोता गिरफ्तार, मानवता शर्मसार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपनी दादी को बुरी तरह से पीट रहा है। यह वीडियो किसी अफ्रीकी

Video Grandson arrested for beating grandmother shame humanity
inkhbar News
  • Last Updated: July 7, 2024 18:39:43 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपनी दादी को बुरी तरह से पीट रहा है। यह वीडियो किसी अफ्रीकी देश का बताया जा रहा है। इसमें लुवो नाम का लड़का अपनी दादी गोगो के साथ क्रूरता से पेश आ रहा है।

वीडियो में दिखाया गया है कि लुवो नाम का लड़का अपनी दादी के साथ तब मारपीट करने लगता है जब घर में कोई नहीं होता। पहले तो दोनों के बीच बहस होती है, फिर जब दादी अपना बचाव करने लगती हैं, तो लुवो उन्हें चांटे मारने लगता है। इस बीच, कुछ लोग पीछे से आवाज देते हैं, “बयाथंडा उकुलवा अबाबंतु,” जिसके बाद लुवो अपनी दादी को और भी बुरी तरह से पीटता है। दादी इतनी पिटाई सहन नहीं कर पातीं और जमीन पर गिर जाती हैं।

कजिन भाई बना रहा था वीडियो

वीडियो में दिखाया गया है कि लुवो का कजिन भाई इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा है। लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब लुवो अपनी दादी के साथ इस तरह का बर्ताव कर रहा हो। लुवो और उसकी मां को दादी पसंद नहीं है, जिसके कारण वे अक्सर दादी के साथ लड़ते रहते हैं। इस वक्त भी लुवो अपनी मां की लड़ाई दादी से लड़ रहा था।

देखे वीडियो

पुलिस की कार्रवाई

वायरल वीडियो को @PSAFLIVE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 91 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और लुवो को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, यूजर्स अब भी वीडियो बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लड़के के साथ-साथ वीडियो बना रहा शख्स भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है।

यूजर्स की प्रतिक्रिया

कई यूजर्स ने कहा कि वीडियो में शामिल सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अदालत से जमानत मिलने के बाद लुवो फिर से अपनी दादी को परेशान कर सकता है। यह वीडियो हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि कैसे कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और मानवता को शर्मसार कर सकते हैं। यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि हमें बुजुर्गों का सम्मान और उनकी देखभाल करनी चाहिए।

 

ये भी पढ़ें: मेरी एक निजी ज़िन्दगी है या मेरा बॉयफ्रेंड है इसका यह मतलब बिलकुल नहीं कि मैं अनप्रोफेशनल हूँ : मनीषा कोइराला