Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: बीच सड़क पर बीवी को बुरी तरह पीटने लगा पति, खौफनाक वहशीपना देख कर बौखलाए लोग

Video: बीच सड़क पर बीवी को बुरी तरह पीटने लगा पति, खौफनाक वहशीपना देख कर बौखलाए लोग

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक आम बात हो गई है, जहां लोग विभिन्न प्रकार के वीडियो शेयर करते हैं जो तेजी से लोकप्रिय हो जाते हैं। इनके वायरल होने के पीछे की मुख्य वजहें अक्सर हास्यप्रदता या जानकारी की महत्वपूर्णता होती हैं। वायरल वीडियो लोगों के दिलों को छू लेते हैं क्योंकि […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 7, 2024 11:11:14 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक आम बात हो गई है, जहां लोग विभिन्न प्रकार के वीडियो शेयर करते हैं जो तेजी से लोकप्रिय हो जाते हैं। इनके वायरल होने के पीछे की मुख्य वजहें अक्सर हास्यप्रदता या जानकारी की महत्वपूर्णता होती हैं। वायरल वीडियो लोगों के दिलों को छू लेते हैं क्योंकि वे रोजमर्रा की जिंदगी के वास्तविक और खास पलों को दर्शाते हैं। परंतु इस बार ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसको देख कर आप काफी हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स बीच सड़क पर अपनी पत्नी के पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सड़क पर पत्नी को जमकर पीटा

जानकारी के अनुसार यह मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई से सामने आया है। यहां एक शख्स सड़क पर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा है। इस घटना के वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि शख्स अपनी बीवी को उसके बाल पकड़ के घसीट रहा है और बुरी तरह से मारपीट कर रहा है। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी को एक के बाद एक कई थप्पड़ भी मार रहा है। इसी दौरान महिला अपने पति से खुद को बचाने की कोशिश भी करती है। परंतु वह अपने पति के आगे बेबस नजर आती है।

लोगों का फूटा गुस्सा

इसी वीडियो में आप आगे देखेंगे कि महिला के साथ हो रही मारपीट को कई आने-जाने वाले राहगीर देख रहे हैं। उसमें से कुछ लोग महिला को बचाने का प्रयास भी करते हैं। परंतु वह इस लड़ाई को रोकने में असफल हो जाते हैं। शख्स बीच सड़क पर महिला को केवल मार नहीं रहा बल्कि उसको सरेआम जलील भी कर रहा है। लोगों की इतनी बड़ी भीड़ महिला को पिटते हुए देख कर जा रही है। इस घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर के अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। वीडियो पर कमेंट कर के एक यूजर ने लिखा है कि ये तो आज कल हर घर की कहानी है। जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। ये वीडियो अब तक एक लाख 25 हजार से भी कई ज्यादा व्यूज बटोर चुका है।

Also Read…

क्यों चलते हैं नींद में लोग, जानिए इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह और वैज्ञानिक दृष्टिकोण