Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • फैक्ट्री में गंदे तरीके से बन रहे रेवड़ी का वीडियो वायरल, देख लिया तो खाना छोड़ देंगे

फैक्ट्री में गंदे तरीके से बन रहे रेवड़ी का वीडियो वायरल, देख लिया तो खाना छोड़ देंगे

नई दिल्ली: देश में खाने पीने की चीजों को लेकर लोग काफी चौकन्ने रहते हैं। लोग बिना साफ सफाई के खाना पीना पसंद नहीं करते हैं। अक्सर लोग सोशल मीडिया पर खाने पीने से जुड़ी साफ सफाई को लेकर वीडियो डाल देते हैं जिसको देख कर हम वो चीज़ खाने से परहेज करने लगते हैं। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 30, 2024 12:31:48 IST

नई दिल्ली: देश में खाने पीने की चीजों को लेकर लोग काफी चौकन्ने रहते हैं। लोग बिना साफ सफाई के खाना पीना पसंद नहीं करते हैं। अक्सर लोग सोशल मीडिया पर खाने पीने से जुड़ी साफ सफाई को लेकर वीडियो डाल देते हैं जिसको देख कर हम वो चीज़ खाने से परहेज करने लगते हैं। दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग अपना खाना हमेशा साफ सफाई के साथ बनाते हैं और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनको किसी न किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ेगा। एक वीडियो ऐसा ही सामने आया है जहां कुछ मजदूर रेवड़ी को फैक्ट्री में इतने गंदे तरीके से बना रहे हैं कि अगर आपने उस वीडियो को देख लिया तो शायद आपका मन फिर कभी रेवडी खाने का न करे।

गंदे तरीके से बन रही फैक्ट्री में रेवड़ी

जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर की एक फैक्ट्री का है जहां रेवड़ी बना रहे कुछ मजदूरों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मजदूर जो फैक्ट्री में काम कर रहे हैं, सबसे पहले चीनी को कड़ाई में पिघलाते हैं और फिर उसे जमीन पर रखने के बाद एक परात भी वहां रखते हैं और पैरों से उसे रौंदते और दबाते हैं। चीनी की जमी हुई चाशनी के पतला होने के बाद उसको एक खूंटी से टांग दिया जाता है। इसके बाद उसे तब तक मिलाया जाता है, जब तक कि इसका रंग सफेद न हो जाए। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकी वह ज्यादा हार्ड न हो जाए। इसके बाद मजदूर इसको मशीन में सफेद ही डालते हैं और फिर इसे छोटी-छोटी रेवड़ी के आकार में तब्दील कर दिया जाता है। इतना ही नहीं इस पूरी प्रकिया में काम कर रहे मजदूर काफी बुरी हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि सभी मजदूर रेवड़ी बन रही जगह पर चप्पल पहने और पसीने से तरबतर दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इस फैक्ट्री का वीडियो काफी जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर के अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। दरअसल रेवड़ी उत्तर भारत में पसंद की जाने वाली मिठाई में से एक मानी जाती है। इसका उपयोग कई लोग प्रसाद के रूप में भी करते हैं। परंतु इस वीडियो में जिस तरह से रेवड़ी को बनाया जा रहा है उसके बाद शायद किसी का भी मन इसको खाने का न करे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ‘एक्स’ पर ‘@terakyalenadena’ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर कमेंट कर के एक शख्स ने लिखा है कि दुनिया में ऐसी काफी सारी चीजें हैं जिनको अगर आप बनते हुए देख लोगे तो कभी नहीं खाओगे। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा है कि जिन लोगों को रेवड़ी पसंद है उनके लिए एक चेतावनी डालो।

Also Read…

मधुमक्खियों ने शख्स के बेडरूम में लगाया छत्ता, देख कर दंग रह गए लोग