Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: कार और बाइक पर एकसाथ स्टंट कर रहा था ये शख्स, फिर जो हुआ उससे निकल गई हेकड़ी

Video: कार और बाइक पर एकसाथ स्टंट कर रहा था ये शख्स, फिर जो हुआ उससे निकल गई हेकड़ी

Viral Videos: आज के वक्त में सोशल मीडिया पर लोग अलग अंदाज में अपना जलवा दिखाते हैं। यहां कब कौन सी चीज वायरल हो जाए कोई अनुमान नहीं लगा सकता। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का स्टंट वाले वीडियोज पर ही होता है। जिन्हें लोग ना महज देखते हैं बल्कि जमकर पसंद और शेयर भी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 26, 2024 11:06:57 IST

Viral Videos: आज के वक्त में सोशल मीडिया पर लोग अलग अंदाज में अपना जलवा दिखाते हैं। यहां कब कौन सी चीज वायरल हो जाए कोई अनुमान नहीं लगा सकता। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का स्टंट वाले वीडियोज पर ही होता है। जिन्हें लोग ना महज देखते हैं बल्कि जमकर पसंद और शेयर भी करते हैं। लेकिन लोग कुछ लाइक्स और व्यूज के चक्कर में अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते हैं। जिसका परिणाम उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में आपको दिख रहा होगा कि एक इंसान बाइक पर स्टंट कर रहा होता है और उसका दूसरा पैर कार पर है और पीछे मौजूद दोस्त उसका ये वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। हालांकि जिस तरह से ये युवक इस स्टंट को कर रहा होता है, इसमें कोई शक की बात नहीं कि उसकी एक गलती उसका जान तक ले सकती है। आखिर में कुछ ऐसा ही होता है और उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सड़क पर एकदम से फ्लैट होकर गिर जाता है। हालांकि हमारे पास वीडियो से जुड़ी कोई ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने साझा किया है। वीडियो पर लोगों के रिस्पॉन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इसके बाद ये लड़की जिंदा है भी या नहीं, इसकी भी जानकारी देनी चाहिए। एक ने कहा कि पक्का इस लड़के की मौत हो गई होगी। एक यूजर ने कहा कि हेलमेट इसी वजह से बनाया गया है।

यह भी पढ़े-

Watch: जंगल सफारी के दौरान लोगों के पीछे पड़ गया जिराफ, जीप के करीब पहुंचा ही था कि…