नई दिल्ली: आजकल सोशल मीडिया पर लोग खाने-पीने की चीजों के साथ नए-नए प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन इनमें से कुछ प्रयोग लोगों को खास पसंद नहीं आते। हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रम और कोक में वेनिला आइसक्रीम मिलाकर एक ड्रिंक तैयार कर रही है। यह वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
किया अनोखा एक्सपेरिमेंट
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने सबसे पहले एक ग्लास में कोक डाली और फिर उसमें रम मिलाई। इसके बाद उसने इसमें एक बड़ा चम्मच ठंडी वेनिला आइसक्रीम डाल दी। इस नए प्रयोग को उसने “डेजर्ट कॉकटेल” का नाम दिया। महिला ने दावा किया कि यह स्वाद में अनोखा और मजेदार है। वीडियो में दिख रही महिला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उनका नाम शिप्रा हट्टंगडी हैं। शिप्रा पारंपरिक शराब निर्माणों पर अपनी रचनात्मक स्पिन के लिए जानी जाती हैं। ओल्ड मॉन्क के चाहने वाले एक रील के बाद जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं, क्योंकि शिप्रा क्लासिक रम और कोला में आइसक्रीम मिलाई जिसके बाद लोगों का दिमाग हिल गया।
वीडियो वायरल
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर भड़क गए। कई यूजर्स ने इसे “क्लासिक ड्रिंक का अपमान” बताया। कुछ लोगों का कहना था कि रम और कोक की जोड़ी पहले से ही परफेक्ट है और इसे बदलने की कोई जरूरत नहीं। एक यूजर ने कमेंट किया, “यह रम और कोक के इतिहास का सबसे बुरा अपमान है।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “ऐसे प्रयोग क्लासिक ड्रिंक्स के स्वाद को खत्म कर देते हैं।” वीडियो में शिप्रा ने न सिर्फ ये रेसिपी ऑनलाइन डाली, बल्कि इस बार, उन्होंने लोगों से इस तरह के क्लासिक रम और कोक के साथ कुछ नया करके असामान्य तरीके से रम पीने के लिए कहा।
Also Read…
Also Read…