Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • गजब की फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हैं गांव की देहाती मैडम, सोशल मीडिया पर सिखा रही अंग्रेजी बोलना

गजब की फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हैं गांव की देहाती मैडम, सोशल मीडिया पर सिखा रही अंग्रेजी बोलना

नई दिल्ली। आज का समय ऐसा है जहां अंग्रेजी बोलना एक फैशन बन गया है। ऐसे में जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं उन्हें पढ़ा-लिखा और समझदार समझा जाता है, जबकि जो अंग्रेजी नहीं बोल पाता उसे कम आंका जाता है। लेकिन शायद लोग ये भूल गए हैं कि अंग्रेजी एक भाषा मात्र है, न कि […]

Village village madam speaks amazingly fluent English
inkhbar News
  • Last Updated: March 24, 2024 20:39:42 IST

नई दिल्ली। आज का समय ऐसा है जहां अंग्रेजी बोलना एक फैशन बन गया है। ऐसे में जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं उन्हें पढ़ा-लिखा और समझदार समझा जाता है, जबकि जो अंग्रेजी नहीं बोल पाता उसे कम आंका जाता है। लेकिन शायद लोग ये भूल गए हैं कि अंग्रेजी एक भाषा मात्र है, न कि किसी इंसान के ज्ञान का मानक। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ग्रामीण इलाके की महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो महिला गजब की फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो को देखने के बाद शायद अंग्रेजी को ज्ञान का मानक समझने वालों के विचार बदल जाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashoda Lodhi (@yashoda5944)

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हैं यशोदा

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला नजर आ रही है। महिला ने सिर पर पल्लू ओढ़ा हुआ है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के साथ-साथ लोगों को भी अंग्रेजी बोलना सिखा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला का नाम यशोदा लोधी है, जो कि उत्तर प्रदेश के सिराथू की रहने वाली है। यशोदा एक ग्रहणी हैं। उन्होंने सिर्फ 12वीं पास की है, बावजूद इसके वो गजब तरीके से अंग्रेजी में बात करती दिखाई दे रही हैं।

लोगों ने की तारीफ

बता दें कि यशोदा का वीडियो चैनल का नाम ही है इंग्लिश विध देहाती मैडम। वो वीडियो में जिस तरीके से इंग्लिश बोलना सिखा रही हैं उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद लोग इस पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, महिला के अंदर बहुत ज्यादा आत्मविश्वास है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, सिर्फ चेहरा नहीं मायने रखता, इंसान के स्किल मायने रखते हैं।जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, पढ़ी लिखी नारी, सब पर भारी।