Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • गर्लफ्रेंड को देना चाहता था सरप्राइज, लेकिन फिर जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा

गर्लफ्रेंड को देना चाहता था सरप्राइज, लेकिन फिर जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा

Viral Video: किसी भी इंसान के लिए अपने पार्टनर को प्रपोज करना काफी खास होता है! हर शख्स की ख्वाइश होती है कि उसके पार्टनर के प्यार के इजहार का तरीका सभी से हटकर हो। अगर आप इंटरनेट को खंगालेंगे तो आपको कई ऐसे तरीके मिल जाएंगे जहां एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 18, 2024 13:16:15 IST

Viral Video: किसी भी इंसान के लिए अपने पार्टनर को प्रपोज करना काफी खास होता है! हर शख्स की ख्वाइश होती है कि उसके पार्टनर के प्यार के इजहार का तरीका सभी से हटकर हो। अगर आप इंटरनेट को खंगालेंगे तो आपको कई ऐसे तरीके मिल जाएंगे जहां एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच सुर्खियों में है, जहां एक लड़के ने अपने गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए तरीका तो अच्छा अपनाया लेकिन जो सोच रहा था उस हिसाब से नहीं हुआ। इस वीडियो को देखने के बाद यकीन मानिए आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो में क्या?

वीडियो में आपको दिख रहा होगा कि वह लड़का एक कोन आइसक्रीम में एक सोने की अंगूठी छुपा देता है। इसके बाद वह उसी आइसक्रीम को अपनी गर्लफ्रेंड को दे देता है. जिसे उसकी गर्लफ्रेंड खाना शुरू कर देती है। लड़के ने सोचा था कि कोन में अचानक मिली अंगूठी को देखकर उसकी गर्लफ्रेंड खुश हो जाएगी। लेकिन इसका उल्टा ही होता है। उसकी गर्लफ्रेंड पूरी की पूरी आइसक्रीम खा जाती है। जिसे देख लड़का एकदम से हैरान हो जाता है और उसके चेहरे की हवाइयां उड़ जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 항아리 (@k_kangs_)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर k_kangs_ नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। जिसे 1.33 करोड़ लोगों द्वारा देखा जा चुका है और 76 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई इस लड़की को प्रपोजल एक्सपेट ही नहीं करना था, इसलिए वो अंगूठी ही खा गई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि लड़के का लाखों का नुकसान हो गया है।

यह भी पढ़े-

Humming Birds: दुनिया की सबसे बड़ी हमिंग बर्ड की दूसरी प्रजाति की हुई खोज, समुद्र तल से 14000 फीट की ऊंचाई पर प्रवास