Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Watch: सांप का शिकार करना चाहता था ये बाज, लेकिन आखिर में खुद की जान बचानी हुई मुश्किल

Watch: सांप का शिकार करना चाहता था ये बाज, लेकिन आखिर में खुद की जान बचानी हुई मुश्किल

Trending News: सांप को देखकर बड़ो-बड़ो की हालत टाइट हो जाती है। लेकिन कई पक्षी ऐसे भी होते हैं जो खतरनाक से खतरनाक सांप को भी जिंदा निगल लेते हैं। ऐसे पक्षियों की सूची में सबसे पहला नाम बाज का आता है। इस परिंदे को आसमान की दुनिया का बादशाह कहा जाता है। ये हवा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 3, 2024 11:21:54 IST

Trending News: सांप को देखकर बड़ो-बड़ो की हालत टाइट हो जाती है। लेकिन कई पक्षी ऐसे भी होते हैं जो खतरनाक से खतरनाक सांप को भी जिंदा निगल लेते हैं। ऐसे पक्षियों की सूची में सबसे पहला नाम बाज का आता है। इस परिंदे को आसमान की दुनिया का बादशाह कहा जाता है। ये हवा में उड़ते-उड़ते जमीन पर किसी का भी शिकार कर सकता है। हालांकि कई बार इनका खेल इन पर ही भारी पड़ जाता है। इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच काफी सुर्खियो में हैं।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में आपको दिख रहा होगा कि एक बाज को सांप ने अपने चंगुल में फंसा रखा है। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि परिंदे ने सांप को आसान शिकार समझ लिया है। लेकिन कुछ देर बाद बाजी उसी पर उल्टी पड़ जाती है। दरअसल, जैसे ही बाज सांप पर अटैक करता है सांप बाज के पंजों को अपने शरीर में लपेट लेता है। जिसके बाद बाज को सांप की गिरफ्त से बचाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इसी दौरान वहां एक शख्स आता है और बाज को सांप के चंगुल से बचाकर सांप को अलग करता है। जैसे ही पंख खुलते हैं बाज आसमान में उड़ जाता है।

इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि किसी भी टारगेट को जिंदगी में आसान नहीं समझना चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा कि बाज सांप के खिलाफ थोड़ा ज्यादा ही आत्मविश्वास से भर गया था।

यह भी पढ़े-

Watch: सड़क पर बिना हेलमेट पहने स्टंट कर रही थी ये लड़की, फिर पापा की परी के साथ हुआ कुछ ऐसा