Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Watch: सड़क पर बिना हेलमेट पहने स्टंट कर रही थी ये लड़की, फिर पापा की परी के साथ हुआ कुछ ऐसा

Watch: सड़क पर बिना हेलमेट पहने स्टंट कर रही थी ये लड़की, फिर पापा की परी के साथ हुआ कुछ ऐसा

Trending Videos: आज के वक्त में हर इंसान स्टंट के पीछे पागल है और खुद को इसकी मदद से फेमस करना चाहता है। हालांकि इस दिशा में लोग ये भूल जाते हैं कि स्टंट जैसे मुश्किल काम के लिए काफी ज्यादा अभ्यास करने की आवश्यकता होती है, इसके बाद ही ऐसा स्टंट करना मुमकिन हो […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 3, 2024 10:57:07 IST

Trending Videos: आज के वक्त में हर इंसान स्टंट के पीछे पागल है और खुद को इसकी मदद से फेमस करना चाहता है। हालांकि इस दिशा में लोग ये भूल जाते हैं कि स्टंट जैसे मुश्किल काम के लिए काफी ज्यादा अभ्यास करने की आवश्यकता होती है, इसके बाद ही ऐसा स्टंट करना मुमकिन हो पाता है। जिसे देखने के बाद लोग दंग रह जाते हैं। स्टंट परफॉर्म करने के लिए पहले से ही सेफ्टी का पूरा ध्यान रखना पड़ता है। हालांकि कई लोग कूल बनने के चक्कर में बिना हेलमेट पहने सड़क पर करतब दिखाना शुरू कर देते हैं। जिसका अंजाम काफी ज्यादा बुरा होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच काफी चर्चाओं में हैं।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में आपको दिख रहा होगा कि दो लड़कियां स्कूटी से सवार होकर जा रही हैं। पास से कुछ बाइक वाले निकलते हैं, जो लड़कियों को देखकर हाथ हिलाकर चैलेंज करते हैं। जिसके बाद लड़की उनका जवाब देने के लिए स्कूटी की स्पीड बढ़ा देती है। लेकिन जैसे ही उस लड़कियों ने इसका जवाब देने के लिए हाथ उठाया तो वह हादसे का शिकार हो जाती है और बुरी तरीके से सड़क किनारे गिर जाती है। लड़कियों के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को एक्स पर उत्तराखंड पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लोगों को समझाते हुए लिखा गया है कि अपनी जान को जोखिम में ना डाले, दुपहिया वाहन चलाएं लेकिन हमेशा हेलमेट पहनकर चलाए। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 35 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े-

लड़के ने चलती ट्रेन में डाला हाथ, फिर जो किया, कैमरे में हो गया कैद!